यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संवेदनशील अंग काटकर युवक काे बना दिया हिजड़ा, पांच हिजडें नामजद
यहां के मोदीनगर के थाना भोजपुर क्षेत्र में किन्नरों का घिनौना कृत्य सामने आया है। किन्नरों ने एक युवक का ...और पढ़ें

गाजियाबाद । यहां के मोदीनगर के थाना भोजपुर क्षेत्र में किन्नरों का घिनौना कृत्य सामने आया है। किन्नरों ने एक युवक का संवेदनशील अंग काटकर उसे किन्नर बना दिया। स्थानीय पुलिस ने तीन किन्नरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोदीनगर के बेगमाबाद रहने वाले मनोज उर्फ कलवा यहां हिजड़ों के साथ ढोलक बजाने का काम करता था। हिजड़ों ने उसे भी अपने गोल में शामिल करने के लिए कलवा के संवेदनशील अंग पर तेजधार हथियार से काट कर उसे मऊ थाना क्षेत्र में फेंक दिया।
मामला जब प्रकाश में आया तब कलवा के घर वालों ने इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुमताज, मुस्कान, बाला, साबिर समेत पांच के खिलाफके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि हिजड़ों ने पुलिस के समक्ष यह दावा किया है कि कलवा की सहमति के बाद उसे हिजड़ा बनाया गया है।
हिजड़ा
