विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाप रौब से बोला, पढ़ेगी नहीं तो मरेगी बेटी

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Sun, 15 Mar 2015 06:55 AM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2015 09:19 AM (IST)

यह दृश्य है उत्तर प्रदेश के मथुरा का। ...जब बेटी की शिक्षा की सरकारी पहल पर एक बाप जल्लाद बन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मथुरा। यह दृश्य है उत्तर प्रदेश के मथुरा का। ...जब बेटी की शिक्षा की सरकारी पहल पर एक बाप जल्लाद बन गया।

शनिवार को मथुरा के गांव नगला माना में जब बच्ची ने स्कूल जाने से इन्कार किया तो बाप गुस्से से भर उठा। पहले बेटी को जानवरों की तरह पीटा। फिर हाथ-पैर बांधकर बाइक पर लादा और कई किलोमीटर तक बाइक दौड़ाता रहा।

मासूम बच्ची बिलखती रही, मगर जल्लाद बाप को दया नहीं आई। जब बेटी को इस तरह सजा देने के बारे में पूछा तो बाप रौब से बोला, पढ़ेगी नहीं तो मरेगी बेटी।

यह फोटो खींची है हमारे छायाकार मनोज चौहान ने।

मजदूर की दो बेटियों को बनाया बंधक

बिहारशरीफ, जागरण संवाददाता। बिहार में नालंदा जिला अंतर्गत इसलामपुर प्रखंड के भोलापुर गांव की दो बच्चियों को हरियाणा के हिसार जिले में वरवला ईसार बाजार के ईंट भट्ठा पर बंधक बना लिया गया है। भट्ठा मालिक ने पिता द्वारा कर्जा नहीं चुकाने पर उन्हें बंधक बना लिया है। शनिवार शाम जगदीश मांझी ने बताया कि वह हरियाणा के वरवला ईसार बाजार के बीच खंधा में श्रीराम ईंट भट्ठा पर परिजनों के साथ मजदूरी करता था। वहां उसकी बच्ची धनवंती कुमारी और पुत्र मोनू कुमार की तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के लिए उसने ईंट भट्ठा मालिक से 25 हजार रुपये उधार लिए थे। तबीयत नहीं सुधरने पर वह बीमार बच्चों को लेकर गांव आने लगा तो ईंट भट्ठा मालिक ने उसकी दो बेटियों (वर्ती कुमारी और श्यामापरी कुमारी) को बंधक बना लिया। पीडि़त परिवार ने जिला प्रशासन से बच्चियों को मुक्त कराने की गुहार लगाई है।

मजदूर की बेटी ने भरी हौसले की उड़ान, बनी कॉमर्शियल पायलट

बालिका वधु, कीमत 500 रुपये