विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत का बदलाः करगिल वार में शहीद हुए सौरभ कालिया के पिता ने ये कहा

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Fri, 30 Sep 2016 09:33 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 10:04 AM (IST)

भारतीय सेना और पीएम मोदी ने पाकिस्तान को ऐसी मार मारी है जो दर्द तो दे ही रही है लेकिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पालमपुर, जेएनएन। पठानकोट, पुंछ और फिर उरी हमले करके पाकिस्तान ने जब सब्र का बांध तोड़ा तो इस बार भारत ने पहली बार पाकिस्तान को ऐसा जवाब दिया जो उसने कभी सोचा नहीं था। इस बार भारत ने पाकिस्तान की उस जगह पर हमला किया जो वो अपनी बताता आ रहा है यानि पीओके। भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों को ढेर कर दिया।

इस मामले पर करगिल में शहीद हुए जवान सौरभ कालिया के पिता ने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वो भारतीय सेना को सलाम करते हैं और इस तरह का साहसी कदम उठाने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया है जो वो आसानी से नहीं भूलेगा। उन्होंने भारतीय सेना और पीएम मोदी के इस कदम को बहुत ही सराहनीय और असरदार बताया है।

पढ़ें- ऑपरेशन खत्म होने तक पीएम मोदी ने नहीं पिया एक घूंट पानी

पढ़ें- उड़ी शहीदों के परिजनों को मिला सुकून, कहा- सेना जारी रखे अभियान