नशे में सांप को मारकर खा लिया, मौत
सांप के काटने से इंसान की मौत तो कई बार सुनी होगी, लेकिन झारखंड में एक आदमी ने नशे में जहरीले सांप को मारकर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में ...और पढ़ें

सरायकेला, जागरण संवाददाता। सांप के काटने से इंसान की मौत तो कई बार सुनी होगी, लेकिन झारखंड में एक आदमी ने नशे में जहरीले सांप को मारकर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
सरायकेला जिले के कांकड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय काेंका सांडिल मजदूरी करता था। शुक्रवार रात मजदूरी के बाद उसने शराब पी और घर जाकर सो गया। देर रात उसके कमरे में जहरीला सांप निकला तो कोंका ने उसे पहले डंडे से पीटकर मारा। फिर सांप के दो टुकड़े कर मुंह वाले हिस्से को निगल लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। लेकिन पूरे शरीर में जहर फैल जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
पढ़ें: बूथ पर निकला सांप हड़कंप

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।