विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंबेडकर पर भी सियासत, कांग्रेस-भाजपा शुरू करेंगे अपने अभियान

By anand rajEdited By:
Published: Sat, 04 Apr 2015 08:35 AM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2015 08:54 AM (IST)

देश के दोनों मुख्य राजनीतिक दल बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बहाने राजनीतिक बढ़त बनाने की जंग में उतरने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जागरण ब्यूरो)। देश के दोनों मुख्य राजनीतिक दल बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बहाने राजनीतिक बढ़त बनाने की जंग में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती से बिहार में अपने प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है। पटना के गांधी मैदान में होनी वाली जनसभा को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। इसको बिहार में दलित वोटों को एकजुट करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। वहीं कांग्रेस ने अंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष में पूरे साल कार्यक्रम आयोजित करने और उनके नाम पर एक राष्ट्रीय पुरस्कार भी घोषित करेगी।

सोनिया की अध्यक्षता में समिति

कांग्रेस ने इसके लिए सोनिया गांधी के नेतृत्व में 21 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में सोनिया अध्यक्ष व राहुल गांधी सह अध्यक्ष होंगे। पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे समिति के उपाध्यक्ष होंगे। पार्टी मध्य प्रदेश के मऊ से कार्यक्रमों का आगाज करेगी।

देशभर में होंगे आयोजन

कांग्रेस देशभर में अंबेडकर के विचारों पर आधारित गोष्ठी व सेमिनार का आयोजन भी करेगी। स्कूल-कालेज में अंबेडकर के विचारों पर आधारित निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पार्टी सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को बीआर अंबेडकर सम्मान से सम्मानित भी करेगी। पार्टी दलित व पिछड़े समाज को लेकर आगे की रणनीति बनाने के लिए राष्ट्रीय अधिवेशन भी बुलाएगी। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने 14 अप्रैल को इंदु मिल में बनाए जाने वाले बाबा साहेब अंबेडकर स्मारक का भूमि पूजन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने यह काम नहीं किया तो वे खुद ऐसा करेंगे।

पढ़ेंः अब गांधी के रास्ते कदम बढ़ाएगी भाजपा

पढ़ेंः मोदी कैबिनेट : 1 साल पूरा किए बिना बाहर हो सकते हैं कुछ मंत्री