विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने साधु को निकाला

By Edited By:
Published: Tue, 20 Aug 2013 05:21 AM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2013 05:25 AM (IST)

गुजरात जाकर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने व कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ आक्रामक टिप्पणियां देने वाले पूर्व सांसद साधु ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना, जागरण ब्यूरो। गुजरात जाकर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने व कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ आक्रामक टिप्पणियां देने वाले पूर्व सांसद साधु यादव को कांग्रेस ने पार्टी से निकाल दिया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले साधू यादव को गोपालगंज जिलाध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया। उनके साथ मोदी से मिलने गए कांग्रेस नेता दशई चौधरी को एक सप्ताह की मोहलत दी गई है।

जानिए, मोदी से मिलने के बाद साधु ने सोनिया के खिलाफ क्या कहा था?

पढ़ें: दिग्विजय ने फिर साधा मोदी पर निशाना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि साधु यादव के निष्कासन के निर्णय की प्रति उन्हें मिल गई है। हालांकि मोदी से मिलने के बाद 16 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष के नाम पत्र लिखकर साधु ने कहा था कि वे कांग्रेस में ही रहेंगे। अब पार्टी से निकाले जाने के बाद साधु ने कहा कि कांग्रेस मुर्दा घर है और मुर्दा घर में कौन रहना चाहता है? उन्होंने कहा कि मुझे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने फिर मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश की जनता उनको प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर