Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस को 14,333 वोटों से मिली जीत

    By Kishor JoshiEdited By:
    Updated: Sun, 12 Nov 2017 06:47 PM (IST)

    इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के शंकरदयाल त्रिपाठी और कांग्रेस के निलांशु चतुर्वेदी के बीच था। 9 नवंबर को हुए मतदान में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ ...और पढ़ें

    Hero Image
    चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस को 14,333 वोटों से मिली जीत

    नई दुनिया, भोपाल। चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बाद परिणाम आ चुके हैं। कांग्रेस के निलांशु चतुर्वेदी ने 14333 वोटों के साथ बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस को कुल 66810 वोट प्राप्‍त हुए वहीं भाजपा के उम्‍मीदवार शंकरदयाल त्रिपाठी को 52477 वोट मिले।  वोटों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे से शुरू होना थी, लेकिन एवीएम जिन कमरों में रखी गई थी उनके ताले तोड़े गए उसके बाद वोटों की गणना सतना के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रारंभ हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें कि मतगणना के दौरान दो एवीएम मशीन के खराब होने की बात भी सामने आई, जिसके बाद मतगणना जारी रखने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। मगर जिला निर्वाचन अधिकारी के हस्‍तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

    पहले चरण की मतगणना में भाजपा 527 वोटों के साथ आगे रही थी। दूसरे चरण की मतगणना में कांग्रेस को 5255 और भाजपा को को 1727 मत मिले। कांग्रेस के प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी भाजपा से काफी आगे चल रहे हैं। तीसरे चरण की मतगणना के बाद भाजपा को 1855 और कांग्रेस को 4438 वोट मिले। चौथे चरण की मतगणना के बाद भाजपा को 1919 और कांग्रेस को 4350 वोट मिले।

    वहीं पांचवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा को 2228 और कांग्रेस को 4270 वोट हासिल हुए। छठे चरण के बाद भाजपा को 2526 और कांग्रेस को 4515 वोट मिले। सातवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा को 2344 और कांग्रेस को 5076 वोट मिले। 9वें दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी ने भाजपा उम्मीदवार शंकर दयाल त्रिपाठी पर 18,000 से अधिक मतों की बढ़त बना ली था। 13वें चरण में भाजपा 2793, कांग्रेस 2679 और नोटा को 106 वोट मिले।

    इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के शंकरदयाल त्रिपाठी और कांग्रेस के निलांशु चतुर्वेदी के बीच था। 9 नवंबर को हुए मतदान में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा था। चित्रकूट विधानसभा सीट विधायक प्रेम सिंह के निधन से खाली हुई थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी थी। चुनाव में कुल 12 उम्मीदवार थे।

     

    यह भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण का राहुल पर हमला, कहा- कांग्रेस शासन में नहीं हुआ नर्मदा नदी का विकास

     

    यह भी पढ़ें: गुजरात: केंद्रीय मंत्री बोले- विकास पागल नहीं हुआ, कांग्रेस पगला गई है