यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जनता दरबार मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लोगों की सुनी समस्याएं
दिल्ली के मुख्यमंत्री की गद्दी दूसरी बार संभालने वाले अरविंद केजरीवाल बुधवार को जनता से मिलने के लिए आम आदमी ...और पढ़ें

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री की गद्दी दूसरी बार संभालने वाले अरविंद केजरीवाल बुधवार को जनता से मिलने के लिए आम आदमी पार्टी [आप] के कौशांबी स्थित कार्यालय में पहुंचे। कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में केजरीवाल और दिल्ली सरकार के अधिकारी ने वहां पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनी। जनता दरबार में उमडऩे वाली भीड़ को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हुए थे।
गौरतलब है कि पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल ने जनता दरबार बुलाया तो भीड़ बेकाबू हो गई थी और वह महज तमाशा बन रह गया था।
