विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोग उन प्रत्याशियों को वोट देंगे जो सफाई का वादा करेंगे : वेंकैया नायडू

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Sat, 29 Oct 2016 05:15 PM (IST)Updated: Sat, 29 Oct 2016 05:50 PM (IST)

वेंकैया नायडू ने विश्वास जताया कि मोदी सरकार अपनी सभी प्रमुख योजनाओं पर खरी उतरेगी जो उसने घोषित की हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, प्रेट्र। भविष्य में होने वाले चुनावों में सफाई एक बड़ा मुद्दा होगा। शहरों और कस्बों में रहने वाले लोग उन प्रत्याशियों को वोट देंगे जो सफाई का वादा करेंगे, उसे करवाकर दिखाएंगे। यह बात केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मोदी सरकार अपनी सभी प्रमुख योजनाओं पर खरी उतरेगी जो उसने घोषित की हैं। इनमें मेक इन इंडिया अभियान भी शामिल है।

एक साक्षात्कार में वेंकैया ने कहा, सफाई लोगों के बीच अब एक बड़ा मुद्दा हो गया है। अगर यह इसी तरह प्रमुखता से छाया रहा तो कोई शक नहीं कि चुनावी मुद्दा बन जाएगा। राजनीतिक दल भी जब सफाई के प्रति जनता की रुचि को समझ जाएंगे तो वे भी इस मिशन की सफलता के लिए प्रयास करेंगे।

उल्लेखनीय है कि राजग के घटक दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने अपने संगठन में स्वच्छ अभियान समिति बनाकर इस मुद्दे को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो साल पहले स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। नायडू ने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब शौचालय के इस्तेमाल और कूड़े को डस्टबिन में डालने की आदत को बढ़ावा देंगे।

कुनबे की लड़ाई में बढ़ा अखिलेश का कद, मुलायम से भी ज्यादा लोकप्रिय: सर्वे

राहुल ने पीएम को लिखा पत्र, सेना को लेकर सरकार के फैसलों पर उठाए सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।