विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रघुराम राजन के लायक नहीं है मोदी सरकारः चिदंबरम

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sat, 28 May 2016 06:24 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2016 11:21 PM (IST)

पी चिदंबरम ने रघुराम राजन की तारीफ करते हुए कहा कि वह दुनिया के सबसे बेहतर अर्थशास्त्रियों में से एक हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली(जेएनएन)। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम आज रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन के समर्थन में आगे आए । पी चिदंबरम ने रघुराम राजन की तारीफ करते हुए कहा कि वह दुनिया के सबसे बेहतर अर्थशास्त्रियों में से एक हैं। पूर्व वित्त मंत्री रघुराम राजन को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधने से भी नही चूके।

उन्होंने कहा कि देखने की बात तो यह है कि क्या मोदी सरकार रघुराम राजन के लायक भी है? चिदंबरम ने यह बात तब कही जब प्रेस वार्ता उनसे सवाल किया गया था कि क्या राजन को दूसरा कार्यकाल दिया जाना चाहिए? आपकों बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी कुछ दिनों से रिजर्व बैंक गवर्नर के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद किए हुए हैं। इसके लिए स्वामी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राजन को हटाने की मांग भी कर चुके हैं।

पढ़ेंः हाशिमपुरा नरसंहार: चिदंबरम की भूमिका की जांच की मांग पर HC में सुनवाई

राजन का बचाव करते हुए पी. चिदंबरम ने कहा कि यूपीए सरकार ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ अर्थशास्त्रियों में से एक को आरबीआई का गवर्नर बनाया। हमे उस समय उनमें पूरा भरोसा था और आज भी हमें उन पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नर के बीच ऐसे संवाद होते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वित्त मंत्री आरबीआई गवर्नर की कार्यक्षमता पर सवाल खड़ा करता है।

पढ़ेंः मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल पर कांग्रेस ने साधा निशाना