विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल पर कांग्रेस ने साधा निशाना

By kishor joshiEdited By:
Published: Sat, 28 May 2016 02:21 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2016 03:50 PM (IST)

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आज प्रेस कान्फ्रेंस कर केंद्र सरकार के दो साल के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि नौकरियां कहां हैं ?

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए तमाम कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने मोदी सरकार को निशाने पर लेने के लिए 22 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के दो साल पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

पढ़ें: 2 साल-मोदी सरकारः इंडिया गेट पर होगा 'जरा मुस्करा दो’ का भव्य आयोजन

दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित हुई प्रेस कान्फ्रेंस में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सरकार के दो साल पर निशाना साधते हुए कहा कि नौकरियां कहां हैं ? रोजगार सृजन मोदी सरकार की सबसे उल्लेखनीय विफलता है। चिदंबरम ने शिवसेना द्वारा मोदी सरकार के कार्यक्रम में शामिल ना होने को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'भाजपा सरकार के 2 साल होने का जश्न मना रही है। मैं लेकिन सरकार सहयोगी शिवसेना इस समारोह शामिल नहीं हो रही है'। चिदंबरम ने कहा कि कृषि एवं उद्योग संकट में हैं, तो सरकार किस बात का जश्न मना रही है।

पढ़ें: मोदी मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल लेकिन अभी तारीख तय नहीं

चिदबंरम के बयान के बाज भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा कि 'उस समय अर्थव्यवस्था की स्थिति क्या थी? और आज हर क्षेत्र में विकास किया जा रहा है। चिदंबरम यह बात स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। हम पहले की तुलना में अब बेहतर कर रहे' हैं। उन्होंने आगे कहा कि 'कांग्रेस के पास जश्न मनाने के लिए कुछ भी नहीं था।हम दिखा देंगे कि हमने क्या काम किया है'। भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 'लोगों ने कांग्रेस को सत्ता से निकाल कर बाहर फेंक दिया है। चिदंबरम और कांग्रेसी मुख्यमंत्री फंसे हुए हैं। कांग्रेस को सोचना चाहिए की लोगों ने उन्हें क्यों खारिज कर दिया है।'

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि मुझे समझ में नहीं अा रहा है कि भाजपा क्यों जश्न मना रही है? देश में किसान संकट के दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें बचाने का कोई उपाय नहीं हो रहा है अौर केंद्र सरकार उत्सव मना रही है।