विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2 साल-मोदी सरकारः इंडिया गेट पर होगा 'जरा मुस्करा दो’ का भव्य आयोजन

By anand rajEdited By:
Published: Sat, 28 May 2016 10:34 AM (IST)Updated: Sat, 28 May 2016 03:54 PM (IST)

मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर आज दिल्ली के इंडिया गेट पर 'जरा मुस्कुरा दो' कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा। इसकी मेजबानी बॉलीवुड के महानायक 'बिग बी' करेंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली के इंडिया गेट पर आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ‘जरा मुस्कुरा दो’ नामक इस कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकार विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी दो साल की ‘उपलब्धियों’ की झलक दिखाएगी।

इस कार्यक्रम की मेजबानी महानायक अमिताभ बच्चन करेंगे। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन के अलावा अनिल कपूर, काजोल, रवीना टंडन, कैलाश खेर समेत कई बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा भी लगेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकेे मंत्रिपरिषद के ज्यादातर सहयोगी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ेंः सिर्फ बेटी बचाओ कार्यक्रम का ही संचालन करेंगे अमिताभ

आज शाम का कार्यक्रम

शाम 5.00 - 5.45 बजे - अमिताभ बच्चन महिलाओं और बच्चों के लिए चलाई गई योजनाओं पर लाभार्थियों से बात करेंगे
शाम 5.50 - 6.30 बजे - विद्या बालन स्वच्छ भारत अभियान के बारे में लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगी
शाम 6.35 - 6.55 बजे - आर्थिक छूआछूत के शिकार गरीब और उपेक्षित तबके के साथ उनके लिए चलाई गई योजनाओं पर चर्चा होगी, इनमें जन धन योजना, मुद्रा योजना आदि शामिल होंगी।
शाम 7.00 - 7.25 बजे - किसानों से जुड़ी योजनाओं पर बातचीत होगी।
शाम 7.30 - 7.45 बजे – इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा होगी – इस सेशन में जूही चावला बोलेंगी
शाम 7.50 - 8.15 बजे – अर्थव्यवस्था पर चर्चा होगी
रात 8.20- 9.00 बजे – युवाओं से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा होगी – इस सेशन में अनिल कपूर बोलेंगे
इसके बाद अमिताभ बच्चन ‘भारतीय होने पर गर्व’ और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर बोलेंगे
रात 9.35 बजे – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा।

ये भी पढ़ेंः मेघालय में मोदीः आदिवासियों के कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम, नगाड़ा भी बजाया

दूरदर्शन पर होगा प्रसारण

इस कार्यक्रम का पूरे देश में दूरदर्शन पर प्रसारण किया जायेगा। शो के दौरान विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों खासतौर पर स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया और ग्रामीण विद्युतीकरण को उजागर किया जाएगा।

26 मई से 10 जून तक चलेगा कार्यक्रम

भाजपा की पूरे देश में 26 मई से 10 जून के बीच सरकार की सफलताओं को उजागर करने के लिए 200 से अधिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इस दौरान पीएम मोदी विभिन्न स्थानों पर रैलियों को संबोधित भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः मोदी सरकार के दो साल से जुड़ी सभी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें