विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ बेटी बचाओ कार्यक्रम का ही संचालन करेंगे अमिताभ

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 27 May 2016 06:02 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 06:08 PM (IST)

अमिताभ बच्चन ने कहा है कि मुझे केवल कार्यक्रम के छोटे से हिस्से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संचालन करने के लिए ही आमंत्रित किया गया है।

News Article Hero Image

मुंबई, प्रेट्र। मोदी सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर दिल्ली में शनिवार को आयोजित हो रहे कार्यक्रम 'जरा मुस्करा दो' होस्ट करने को लेकर उपजे विवाद पर बिग बी ने सफाई दी है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को स्पष्ट किया, 'मुझे केवल कार्यक्रम के छोटे से हिस्से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संचालन करने के लिए ही आमंत्रित किया गया है। असल शो तो माधवन होस्ट कर रहे हैं। मैं उसकी मेजबानी नहीं कर रहा हूं।'

राजग सरकार के कार्यक्रम में भागीदारी को लेकर कांग्रेस द्वारा निशाना साधने पर बिग बी ने कहा, 'मुझे जो कहना है वह कह चुका हूं। मैं कार्यक्रम के एक छोटे से हिस्से की ही मेजबानी कर रहा हूं। मैं यह संयुक्त राष्ट्र के लिए कर रहा हूं। मैं यूएन के लड़की बचाओ अभियान का ब्रांड अंबेसडर हूं।'

आलोचना का केंद्र बनने के बारे में जब उनसे पूछा गया तो अमिताभ का कहना था, 'जो नकारात्मक बातें करते हैं, उनका मैं स्वागत करता हूं। क्योंकि कई बार जो वो बोलते हैं, उसे सुनना चाहिए। हम सब में खामियां हैं। ऐसे लोगों को मैं कभी खारिज नहीं करता।'

बकौल बिग बी, मैं लोगों को गाली-गलौज की भाषा इस्तेमाल नहीं करने की सलाह देता हूं। मैं कहता हूं कि इस तरह की भाषा की कोई जरूरत नहीं है। अगर लोग अपने सुधार लेते है तो अच्छा है अन्यथा मैं ऐसे लोगों की बात नहीं सुनता।

संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें