विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उप्र के हालात पर राजनाथ चिंतित

By Edited By:
Published: Sun, 08 Jun 2014 10:37 PM (GMT+05:30)

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ने पर चिंता जाहिर करते हुए प्रमुख सचिव (गृह) दीपक सिंघल व डीजीपी एएल बनर्जी को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ न होने देने की हिदायत दी है। बदायूं कांड से लेकर नोएडा प्रकरण तक हाल में घटित प्रमुख वारदातों के बारे में गृह मंत्री ने विस्तृत जानका

News Article Hero Image

लखनऊ, जागरण ब्यूरो। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ने पर चिंता जाहिर करते हुए प्रमुख सचिव दीपक सिंघल व डीजीपी एएल बनर्जी को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ न होने देने की हिदायत दी है।

बदायूं कांड से लेकर नोएडा प्रकरण तक हाल में घटित प्रमुख वारदातों के बारे में गृह मंत्री ने विस्तृत जानकारी ली और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। दोपहर करीब 12 बजे कालीदास मार्ग स्थित आवास पर राजनाथ सिंह से अधिकारियों ने लगभग आधा घंटा मुलाकात में प्रमुख घटनाओं पर कार्रवाई के बारे में बताया। राजनाथ सिंह ने नोएडा के सांसद महेश शर्मा द्वारा मिली सूचनाओं का हवाला देते हुए भाजपा नेता विजय पंडित के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने और पंडित के परिजनों को सुरक्षा देने के निर्देश दिए। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को गंभीरता से लेने पर भी जोर दिया। प्रमुख सचिव ने अपराध पर अंकुश लगाने में कोई शिथिलता नहीं बरतने का वादा किया। अपराध नियंत्रण के लिए कई प्रस्तावित कार्ययोजना के बारे में भी बताया।

भीषण गर्मी के बावजूद भारी भीड़

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के मिलने वालों की भारी भीड़ रही। पारा 45 डिग्री से ऊपर होने के बावजूद उनके आवास पर भाजपाइयों का तांता लगा रहा। मिलने वालों में सांसद भरत सिंह व सावित्रीबाई फूले, सुरेश खन्ना और विनोद पांडेय जैसे प्रमुख लोग भी थे। गृह मंत्री को समस्याओं का ज्ञापन देने वालों की कमी नहीं थी। नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि लखनऊ क्षेत्र की समस्याओं के फौरी समाधान को अलग से प्रकोष्ठ बनेगा।

पढ़े: उप्र के राज्यमंत्री ने कहा, बदायूं दुष्कर्म कांड को मीडिया ने दिया तूल

विजय पंडित की पत्नी ने सपा नेता पर लगाया हत्या का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।