विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उपराज्यपाल के सहारे दिल्ली पर शासन चाहता है केंद्रः वीरेंद्र कटारिया

By anand rajEdited By:
Published: Thu, 21 May 2015 11:46 AM (IST)Updated: Thu, 21 May 2015 04:17 PM (IST)

अधिकारों को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच छिड़ी जंग में अब पुडुचेरी के पूर्व उपराज्यपाल वीरेंद्र कटारिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अधिकारों को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच छिड़ी जंग में अब पुडुचेरी के पूर्व उपराज्यपाल वीरेंद्र कटारिया भी कूद पड़े हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थन करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार को दोषी ठहराया।

पूर्व उपराज्यपाल वीरेंद्र कटारिया ने कहा है कि दिल्ली में जो भी हो रहा है उसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेवार है। केंद्र सरकार उपराज्यपाल नजीब जंग की शक्ति का इस्तेमाल कर दिल्ली की सरकार चलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को अस्थिर करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा यह पूरा खेल खेला जा रहा है।

पूर्व उपराज्यपाल ने कहा कि जब तक की दिल्ली की सरकार की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं आता है, तब तक उपराज्यपाल कार्यवाहक मुख्य सचिव की नियुक्ति नहीं कर सकता। एक वाक्ये का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार संप्रग सरकार में मंत्री रहे नारायणसामी ने दिल्ली के सचिव के लिए एक अधिकारी को रखने की सलाह दी थी। लेकिन मैंने उनसे कहा था कि वो आदमी भ्रष्ट है और इस बात से वे नाराज हो गए थे।

पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पद से हटाए जाने के विषय में उन्होंने कहा कि मेरे प्रति केंद्र सरकार का रवैया ठीक नहीं था। केंद्र सरकार की ओर से मेरा समर्थन किया जाना चाहिए था लेकिन वैसा नहीं किया गया।

बता दें कि पिछले साल केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद कई राज्यों के राज्यपाल व उपराज्यपाल का तबादल कर दिया गया था, जबकि कुछ को उनके पद से हटा दिया गया था। पुडुचेरी के उपराज्यपाल वीरेंद्र कटारिया को भी भाजपा सरकार ने उनके पद से हटा दिया था।

ये भी पढ़ेंः अब दिल्ली सरकार ने किए चार आईएएस अधिकारियों के तबादले

ये भी पढ़ेंः जंग व केजरीवाल की तकरार में केंद्र दे सकती है दखल