विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोती महिला का वीडियो बनाया, कैब ड्राइवर गिरफ्तार

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Wed, 21 Jan 2015 07:37 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jan 2015 11:36 AM (IST)

राजधानी दिल्‍ली में उबर कैब में रेप की घटना के बाद हैदराबाद के एक कैब ड्राइवर की घिनौनी करतुत सामने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हैदराबाद। राजधानी दिल्ली में उबर कैब में रेप की घटना के बाद हैदराबाद के एक कैब ड्राइवर की घिनौनी करतुत सामने आई है। हैदराबाद पुलिस ने एक कैब ड्राइवर को सो रही महिला यात्री का वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अब्दुल राशिद नाम का यह कैब ड्राइवर गाड़ी चलाने के दौरान महिला यात्री का वीडियो बना रहा था, जिसके बाद उसको गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि शहर के आईटी कॉरिडोर के निकट ड्यूटी पर तैनात पुलिस की ‘शी’ टीम के सदस्यों ने कैब ड्राइवर को गाड़ी चलाने के दौरान मोबाइल फोन से कैब में सवार महिला यात्री का वीडियो बनाते हुए देखा।

पढ़ें - एप आधारित कैब सेवा के लिए दिशा-निर्देश तैयार

पुलिस उपायुक्त रमा राजेश्वरी आर ने कहा कि बीपीओ में काम करने वाली वह महिला कैब में आगे वाली सीट पर बैठी हुई थी और उसे कुछ पल के लिए झपकी आ गई थी, जिसके बाद कैब ड्राइवर ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि कैब ड्राइवर को वीडियो बनाते देख पुलिस ने उसकी कार रोकी और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया और उसमें महिला का सात मिनट का फुटेज पाया। उन्होंने बताया कि महिला आरोपी कैब ड्राइवर पर शिकायत नहीं दर्ज कराना चाहती थी, लेकिन बीपीओ फर्म के मैनेजर ने एक शिकायत दायर की। मामला दर्ज होने के बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पढ़ें - दुष्कर्म आरोपी कैब चालक की तिहाड़ जेल में धुनाई

पढ़ें - टैक्सी रेप कांड: पीडि़ता ने कोर्ट में ड्राइवर को पहचाना