विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पचास हजार की दुल्हन पचपन हजार ले उड़ी

By Edited By:
Published: Sat, 04 Jan 2014 11:29 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 04 Jan 2014 01:21 PM (GMT+05:30)

कुंआरे चौकीदार के घर बसाने के सपने पर पानी फिर गया। वह पचास हजार खर्च करके दुल्हन लाया था, जो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुरादाबाद। कुंआरे चौकीदार के घर बसाने के सपने पर पानी फिर गया। वह पचास हजार खर्च करके दुल्हन लाया था, जो चार दिन बाद ही घर से 55 हजार की नकदी लेकर किसी और के साथ फुर्र हो गई। हसनपुर के ग्राम मनौटा निवासी मल्खे का बेटा सुधेश किसानी करता है और थाने में चौकीदार भी है।

सुधेश की शादी नहीं हो रही थी। इस कारण पड़ोसी गांव बाजपुर, उत्तराखंड के रहने वाले मुकेश सिंह यादव ने उससे नैनीताल से शादी कराने की बात कही। खर्च पचास हजार बताने पर सुधेश पैसे लेकर नैनीताल पहुंच गया। वहां उसे राजीव नाम का आदमी मिला। उसने रकम ले ली। बीते रविवार को विधि विधान से सुधेश की शादी ममता से हुई और वह ममता को विदा कराकर हसनपुर ले आया।

पढ़ें : आंसुओं की स्याही, ठगी की इबारत

गुरुवार को ममता ने सुधेश को बताया कि उसकी मां की हालत खराब है। उसे मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुधेश ममता को लेकर जिला अस्पताल आया था। सुधेश के अनुसार ममता घर में रखे पचपन हजार रुपये भी चोरी से ले आई थी। अस्पताल के गेट पर साइकिल स्टैंड के पास सुधेश को खड़ा छोड़कर ममता किसी बाइक के पीछे बैठकर फरार हो गई। जब काफी देर तक ममता वापस नहीं आई तो सुधेश ने सीओ सिविल लाइंस कार्यालय में पत्नी के भाग जाने की सूचना दी। पुलिस का मानना है कि चौकीदार धोखाधड़ी का शिकार हुआ है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर