विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सट्टा बाजार: राहुल पर नहीं, मोदी पर लगा है बीस हजार करोड़ का सट्टा

By Edited By:
Published: Tue, 29 Apr 2014 09:26 AM (IST)Updated: Tue, 29 Apr 2014 12:46 PM (IST)

सट्टा बाजार की नजर में भी इस बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार संभव नहीं है। दरअसल, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सट्टा बाजार की नजर में भी इस बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार संभव नहीं है। दरअसल, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर अब कोई सट्टा नहीं लगा रहा है। राजकोट, इंदौर और अहमदाबाद के सटोरियों ने बीते कुछ दिनों से राहुल पर कोई दांव नहीं खेला है। लेकिन सट्टा बाजार में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। इसी उम्मीद में अब तक देशभर में करीब 20,000 करोड़ रुपये का सट्टा लग चुका है। इसमें सबसे आगे दिल्ली और फिर जयपुर है। इन दोनों शहरों में ही अकेले करीब 10,000 करोड़ रुपये दांव पर लगे हुए हैं।

वहीं, करीब एक माह पहले राहुल को भी 7, रेसकोर्स रोड की दौड़ में बताया जा रहा था। तब उन पर 6-7 रुपये का भाव था। वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के पीएम बनने पर 500-525 रुपये का भाव था।

सट्टा बाजार के मुताबिक, वर्तमान में नरेंद्र मोदी पीएम पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। उनके लिए 45 पैसे का भाव है। मोदी एक माह पहले भी ऐसी ही मजबूत स्थिति में थे। यानी यदि कोई मोदी पर सौ रुपये लगाता है और वे पीएम बनते हैं तो उसे 16 मई के बाद 145 रुपये मिलेंगे।

राहुल रनिंग आइटम नहीं!

सट्टे के भाव पर नजर रखने वाले एक शख्स ने बताया, राहुल गांधी अब रनिंग आइटम नहीं रहे। देश के कुछ हिस्सों में उन पर सट्टा लग रहा है, लेकिन भाव महज एक या दो पैसा है।

इंदौर-राजकोट सर्कल के सट्टा बाजार में एनडीए के सरकार में आने का भाव 44 पैसे है। भाजपा को 200 सीटें मिलने पर 46 पैसे, तो 250 सीटें मिलने पर 58 पैसा का भाव है।

कांग्रेस के 100 से कम सीटें जीतने पर भी जबरदस्त सट्टा लग रहा है। पार्टी 85-90 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी इसके लिए 1.60 से 1.70 रुपये का भाव लगाया जा रहा है।

पढ़े: मोदी ने राहुल को बताया 'नमूना'

गुजरात में सिर्फ अडानी-टाटा का विकास: राहुल