विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी ने राहुल को बताया 'नमूना'

By Edited By:
Published: Tue, 29 Apr 2014 03:05 AM (IST)Updated: Tue, 29 Apr 2014 03:07 AM (IST)

राहुल गांधी को नमूना बताते हुए सोमवार को नरेंद्र मोदी ने गुजरात, यहां के लोकायुक्त संस्था और रोजगार के बारे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

खेरालु (गुजरात)। राहुल गांधी को नमूना बताते हुए सोमवार को नरेंद्र मोदी ने गुजरात, यहां के लोकायुक्त संस्था और रोजगार के बारे में उनके 'अल्पज्ञान' को लेकर मजाक उड़ाया। मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनके गृह नगर (वडनगर) में अब तक 100 गुप्तचर यह पता करने के लिए भेज दिए कि वह चाय बेचते थे या नहीं।

मोदी ने यहां पाटन लोकसभा क्षेत्र के खेरालु में एक सभा में कहा, 'यदि आप तनाव मुक्त होना चाहते हैं तो राहुल के भाषण सुनिए। उनके गणित के मुताबिक गुजरात में 27 हजार करोड़ पद खाली हैं। यह कैसे संभव है, जबकि गुजरात की कुल जनसंख्या 6 करोड़ है। कांग्रेस किस तरह का नमूना लेकर आई है।' मोदी ने कहा, 'गुजरात के बारे में राहुल को ज्ञान नहीं है। हाल ही में एक रैली में उन्होंने कहा था गुजरात में लोकायुक्त नहीं है। उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि गुजरात में लोकायुक्त है और उसकी पहली रिपोर्ट विधानसभा में पेश हो चुकी है। राहुल भाई अगर आपको इतना भी नहीं पता तो देश का क्या होगा?' सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, वह कहती हैं गुजरात में पीने के पानी की कमी है। मैं बताना चाहता हूं कि कांग्रेस के राज में सौराष्ट्र के लिए ट्रेन से पानी भेजा जाता था, हमने इसके लिए बड़ी पाइपलाइन डाल दी है। मोदी ने परोक्ष रूप से सोनिया के सलाहकार अहमद पटेल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मां-बेटे की सरकार और उनके राजनीतिक सलाहकार ने देश को बर्बाद कर दिया है। आप नर्मदा बांध पर फाटक क्यों नहीं लगाने देते। इससे गुजरात में चार गुणा ज्यादा पानी होता। लेकिन उनके सलाहकार ने उन्हें चेताया कि अगर फाटक लग गए तो कांग्रेस गुजरात में 50 साल के लिए अपनी जमीन खो देगी।

-----------------

'शंकर सिंह वाघेला हमारे यहां आया करते थे। वह हमेशा चाहते थे कि मैं उनके लिए चाय बनाऊं।'

'मुझे जेल भेजने के लिए उन्होंने (कांग्रेस) सभी प्रयास किए। लेकिन असफल रहे। अगर मुझे जेल भी भेजा जाता है तो मैं वहां चाय का स्टाल लगाऊंगा।'

'अभी तक छह चरणों के चुनाव में भाजपा की सरकार के लिए बीज बो दिया गया है। अगले तीन चरण इसे मजबूती प्रदान करेंगे। मां-बेटे की सरकार जाने वाली है।' - नरेंद्र मोदी