Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नेपाल सीमा पर नाकेबंदी जारी

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Sat, 10 Oct 2015 02:37 AM (IST)

    मधेशी आंदोलन के 54वें दिन शुक्रवार को भी नेपाल सरकार के खिलाफ भारी विरोध-प्रदर्शन हुआ। सीमा पर नाकेबंदी जारी रही। ...और पढ़ें

    Hero Image

    मुजफ्फरपुर। मधेशी आंदोलन के 54वें दिन शुक्रवार को भी नेपाल सरकार के खिलाफ भारी विरोध-प्रदर्शन हुआ। सीमा पर नाकेबंदी जारी रही। आंदोलन के समर्थन में सिंधुली की जनता सड़क पर उतरी। हजारों लोगों ने सद्भावना रैली निकाली। वीरगंज में अलग-अलग जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों ने अर्द्धनग्न होकर लाठी व धोती जुलूस निकाला। महिलाओं ने झाड़ू जुलूस निकाला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मलंगवा के कई स्थानों पर लोगों ने पेट्रोल-डीजल छीन कर आग के हवाले कर दिया। इनर्वा पुलिस चौकी के समीप नाकेबंदी स्थल पर मेले जैसा दृश्य दिखा। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तस्करी पर रोक के लिए वाहनों की जांच की। नो मैंस पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।

    पढ़ेंः नेपाल पुलिस के भारतीय सीमा में प्रवेश से लोगों में आक्रोश

    मधवापुर-मटिहानी को जोड़ने वाले मुख्य पथ व ग्रामीण रास्तों पर 24 घंटे का पहरा जारी है। सीमा पर मानव जंजीर बनाकर नाकेबंदी कर दी गई है। मलंगवा व गौर में मधेशियों ने अर्द्धनग्न जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। मलंगवा पुलिस द्वारा बंधक बनाए गए दो मधेशी पुलिस जवानों को तीन दिन बाद भी मुक्त नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश है।

    पढ़ेंः सन्नाटे में डूबा रहा इंडो-नेपाल बार्डर