Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्‍ली के कानून मंत्री को सरकारी काम नहीं करने देगी भाजपा

    By Sanjay BhardwajEdited By:
    Updated: Thu, 30 Apr 2015 02:36 AM (IST)

    दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर फर्जी डिग्री मामले को लेकर विवादों में हैं। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर फर्जी डिग्री मामले को लेकर विवादों में हैं। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। आदर्श और नैतिकता की बातें करने वाले केजरीवाल विपक्षियों के निशाने पर आ गए हैं। तोमर को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग पर भाजपा अड़ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी ने बुधवार को प्रदर्शन कर तोमर का पुतला जलाया। भाजपा नेताओं ने एलान किया है कि कानून मंत्री को सरकारी काम नहीं करने दिया जाएगा। सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर पर कार्यकर्ता तोमर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ता रिंग रोड ट्रॉमा सेंटर के पास एकत्र हुए। वहां से तोमर की बर्खास्तगी की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के आवास की ओर बढ़ना शुरू किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें सिविल लाइंस के पास रोक लिया।

    इस मौके पर उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने राजनीतिक व्यवस्था को शर्मिदा किया है। एक व्यक्ति जो बड़ी आदर्श व्यवस्था की बात करता था, उसकी सरकार का एक मंत्री बोगस डिग्री का है तो दूसरे पर सरकारी पार्क पर कब्जा करने का आरोप है। तीसरे मंत्री पर हत्या के आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप है। मुख्यमंत्री इन सभी को बचाने में लगे हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा अब अराजकता के प्रतीक बन चुके मंत्रियों एवं विधायकों को और छूट नहीं देगी। उन्होंने तोमर को बर्खास्त करने तथा नामांकन पत्र में झूठी जानकारी देने एवं फर्जी डिग्री दिखाने के आरोप में गिरफ्तार करने की मांग की।

    पढ़ें : फिर कानून मंत्री का सवाल, मुश्किल में केजरीवाल

    पढ़ें : तोमर के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का केजरी के आवास पर प्रदर्शन