विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

87 दिनों के बाद बाबा लौटे केदारनाथ, पूजा शुरू

By Edited By:
Published: Wed, 11 Sep 2013 08:14 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 11 Sep 2013 10:48 PM (GMT+05:30)

मौसम की करवटों के बीच आखिरकार सतासी दिन बाद केदारनाथ में पसरा सन्नाटा खत्म हुआ। घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के बीच वेद मंत्रों की गूंज के साथ मंदिर को शुद्ध कर नियमित पूजा-अर्चना शुरू हो गई। चुनिंदा लोगों की उपस्थिति में केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की अगुआई में तीर्थ पुरोहितों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। अभी मंदिर में केवल बाबा की पूजा शुरू कराई गई है। यात्रियों को बाबा के दर्शन के लिए अभी कुछ समय और इंतजार करना

News Article Hero Image

केदारनाथ, [जागरण संवाददाता]। मौसम की करवटों के बीच आखिरकार सतासी दिन बाद केदारनाथ में पसरा सन्नाटा खत्म हुआ। घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के बीच वेद मंत्रों की गूंज के साथ मंदिर को शुद्ध कर नियमित पूजा-अर्चना शुरू हो गई। चुनिंदा लोगों की उपस्थिति में केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की अगुआई में तीर्थ पुरोहितों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। अभी मंदिर में केवल बाबा की पूजा शुरू कराई गई है। यात्रियों को बाबा के दर्शन के लिए अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा।

केदारनाथ कूच पर अड़े पुरोहित, टकराव के असार

मौसम की खराबी के कारण मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा केदारनाथ नहीं पहुंच पाए। दोपहर देहरादून से चला मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गौरीकुंड से वापस लौट गया।

बुधवार को निर्धारित समय के अनुसार सुबह सवा सात बजे केदारनाथ मंदिर के कपाट का ताला खोला गया। आपदा के बाद उपजे हालात को देखते हुए मंदिर के कपाट बंद करने पड़े थे। तभी से बाबा केदारनाथ की पूजा ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हो रही थी। बुधवार को हवन के बाद आपदा के शिकार लोगों की आत्मा की शांति, देश-प्रदेश के कल्याण और समाज के उत्थान की कामना की गई।

आपदा के दौरान मुख्य मंदिर के पिछले हिस्से में आकर रुकी विशाल शिला की भी विशेष पूजा की गई। माना गया कि इसी शिला की बदौलत केदार बाबा के मंदिर को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

पूजा-अनुष्ठान के दौरान कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल प्रमुख रूप से मौजूद थे। यात्रा के लिए वक्त मुफीद न बताने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पैदल ही समर्थकों के साथ केदारनाथ के लिए कूच कर गए। फाटा में उनकी पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।