विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मालदा के बाद अब पूर्णिया में भीड़ का उत्पात, कई वाहनों के तोड़े शीशे

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 08 Jan 2016 10:24 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2016 12:35 AM (IST)

हिंदू महासभा के स्वयंभू नेता कमलेश तिवारी के पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में एक माह पुराने आपत्तिजनक बयान के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पूर्णिया। हिंदू महासभा के स्वयंभू नेता कमलेश तिवारी के पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में एक माह पुराने आपत्तिजनक बयान के विरोध में इस्लामी काउंसिल के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में शामिल लोगों ने जिले के बायसी थाने में जमकर उपद्रव किया। इस दौरान कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए।

थाना अध्यक्ष कार्यालय का कंप्यूटर और फर्नीचर नष्ट करने के साथ तमाम कागजात भी फाड़ डाले गए। हिंसा पर आमादा भीड़ के तेवर देख थाने में मौजूद पुलिस कर्मी इधर-उधर हो लिए। इसके बाद भीड़ ने हैंडपंप उखाड़ फेंकने के साथ ही बिजली के तार नोच डाले और जो कुछ भी दिखा उसे तोड़ डाला। जुलूस के लिए बुलाए गए विशेष बल के साथ पुलिस अधिकारी जब तक थाने पहुंचे, उपद्रवी तत्व वहां से निकल गए।

इस सप्ताह यह दूसरी ऐसी घटना है। इसके पहले पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में रविवार को मुस्लिम संगठनों की उग्र भीड़ ने थाने पर हमला करने के साथ दो दर्जन वाहनों में आग लगा दी थी। हालांकि कमलेश तिवारी की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तारी दिसंबर में ही हो गई थी और वह जेल में हैं फिर भी देश के अलग-अलग शहरों में मुस्लिम संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पढ़े : मालदा में भीड़ का थाने पर हमला, 25 गाड़ियों को किया आग के हवाले

गुरुवार को बायसी पुलिस चौकी में हिंसा की खौफनाक वारदात के बाद इलाके में शांति बनाए रखने के लिए शुक्रवार को शांति समिति की बैठकों के साथ ही तोड़फोड़ करने वालों की पहचान का काम शुरु हुआ। इसके लिए वीडियो फुटेज का सहारा लिया जा रहा है। दरभंगा क्षेत्र के आइजी अमित कुमार जैन ने 82 पुलिस चौकी का निरीक्षण किया तो एसपी निशांत कुमार तिवारी ने बताया कि शांति प्रयासों के तहत शनिवार को थाना परिसर में सामूहिक पौधरोपण किया जाएगा।