तमिलनाडु में धुर वामपंथी गायक देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार
तमिलनाडु में धुर वामपंथी और शराब विरोधी प्रचारक कॉमरेड कोवन (54) को देशद्रोह और राज्य की मुख्यमंत्री जयललिता के खिलाफ अपमानजनक सामग्री कुछ तमिल वेबसाइ ...और पढ़ें

चेन्नई। तमिलनाडु में धुर वामपंथी और शराब विरोधी प्रचारक कॉमरेड कोवन (54) को देशद्रोह और राज्य की मुख्यमंत्री जयललिता के खिलाफ अपमानजनक सामग्री कुछ तमिल वेबसाइटों और वॉट्स एप पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
कला और साहित्य संगठन मक्कल कलई आईलाक्किया कझगम के कोवन शुक्रवार को तिरुचिरापल्ली स्थित अपने निवास से भारतीय दंड विधान की कई धाराओं में गिरफ्तार किए गए। उन्हें गिरफ्तार कर चेन्नई लाया गया है।
यह भी पढ़ें : भारी विरोध के बाद झुकी महाराष्ट्र सरकार, वापस लिया देशद्रोह का नया सर्कुलर
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोवन की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जैसे वीडियो, देशद्रोही और लोगों को राज्य सरकार और मुख्यमंत्री जयललिता के खिलाफ उकसाने वाले अपलोड गाने सरकार का अपमान है। इस तरह की सामग्री देशद्रोही है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि हम ऐसी सामग्री को ब्लॉक कर रहे हैं। 'मूदू तस्मकाई मूदू'(तस्मेक नाम की सरकारी शराब दुकानों को बंद करो) जैसे गाने अवैध हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।