विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुश्किल में 'आप' का एक और विधायक, सोमनाथ भारती पर FIR दर्ज

By Atul GuptaEdited By:
Published: Sun, 11 Sep 2016 05:57 PM (IST)Updated: Sun, 11 Sep 2016 10:39 PM (IST)

दरअसल सोमनाथ भारती पर एम्स के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ झगड़ा करने और सरकारी संपत्ति को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एम्स के पास नाले के ऊपर से दीवार हटाने पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, कर्मचारियों को चोट पहुंचाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बवाल करने का मामला दर्ज किया है। सोमनाथ भारती पर विदेशी लड़कियों से छेड़छाड़ और घरेलु हिंसा के मामले पहले से दर्ज हैं।

एम्स प्रशासन ने विधायक पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने आम लोगों को भड़काकर एम्स के सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट की और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इसमें छह सुरक्षा कर्मियों को चोट आई है। वहीं, विधायक का कहना है कि नाला पब्लिक प्रॉपर्टी है। इस पर एम्स प्रशासन ने कब्जा कर रखा है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9.45 बजे आप विधायक सोमनाथ भारती 300 से अधिक समर्थकों के साथ गौतम नगर नाला रोड पर पहुंचे। अपने साथ जेसीबी मशीन भी लेकर आए थे। सुरक्षा अधिकारी ने संबंधित कोई कागजात दिखाने को कहा तो उन्होंने कागजात देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि वे सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली गलौज भी करने लगे और लोगों को उकसाने लगे। बीच-बचाव करने आए सुरक्षाकर्मियों की उनके समर्थकों ने पिटाई कर दी। इसमें सुरक्षाकर्मी संजय, दिनकर चौधरी, संजय कुमार, अजय कुमार, वेद प्रकाश और जितेंद्र सिंह जख्मी हो गए। आरोप है कि विधायक के इशारे पर जेसीबी चालक ने दीवार पर लगी फेंसिंग के एक हिस्से को तोड़ दिया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और मामले को शांत किया।

विधायक सोमनाथ भारती का कहना था कि एम्स प्रशासन ने अवैध कब्जा कर रखा है। कई बार एम्स प्रशासन और एसडीएमसी को पत्र भेजा गया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही उन्हें कोई जवाब मिला।

पढ़ें- महिला से बदसलूकी मामले में सोमनाथ भारती समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज

एसडीएमसी ने एम्स को दिया था नोटिस

एसडीएमसी ने शुक्रवार को ही एम्म के निदेशक डॉ एमसी मिश्रा को नोटिस भेज कर ढके गए नाले के हिस्से को फिर से खोलने का प्रपोजल दिया था। एसडीएमसी के चीफ इंजीनियर साउथ की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि एम्स के पिछली ओर स्थित नाला एसडीएमसी के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस पर अस्पताल ने पार्किग स्थल बना रखा है। पत्र में चीफ इंजीनियर ने जिक्र किया है कि इससे पूर्व भी एम्स को पत्र भेजा गया था। गत 12 अप्रैल को इस मामले में एक बैठक भी हुई थी, जिसमें भी एम्स का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ था।

पढ़ें- अब नहीं देख पाएंगे 'अाप' के संदीप कुमार का अश्लील वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।