यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजनीति में नहीं आएगी मेरी बेटी, कृप्या बच्चों को बख्श दें: केजरी
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी बेटी के राजनीति में आने की खबरों का खंडन करते ...और पढ़ें

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी बेटी के राजनीति में आने की खबरों का खंडन करते हुए अपील की है कि वह अभी नादान है, उसको राजनीति से दूर ही रहने दें। उन्होंने कहा कि मीडिया को उनके बच्चों को बख्श देना चाहिए और आम आदमी पार्टी परिवारवाद के सख्त खिलाफ है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मीडिया का एक हिस्सा झूठी खबर चला रहा है कि मेरी बेटी राजनीति में आ रही है। इन खबरों का खंडन करते हुए उन्होंने लिखा, कि उसने हाल ही में दिल्ली आईआईटी में एडमिशन लिया है। वह एक स्टूडेंट प्रोग्राम के लिए आई थी। कृपया बच्चों को शांति से रहने दें। आम आदमी पार्टी परिवारवाद के सख्त खिलाफ है।
दरअसल उनका यह जवाब उन खबरों को लेकर आया है जिसमें कहा जा रहा था कि आइआइटी से बैचलर डिग्री कर रही रही हर्षिता आप की स्टूडेंट्स डिविजन छात्र युवा संघर्ष समिति में शामिल होकर राजनीति में आने की शुरुआत कर रही है।