विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिंदू महासभा ने आमिर को बताया गद्दार, कहा- इनका सिर कर देना चाहिए कलम

By Kamal VermaEdited By:
Published: Thu, 26 Nov 2015 09:25 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 10:36 AM (IST)

असहिष्णुता पर अपने बयान को लेकर चौतरफा हमला झेल रहे अभि‍नेता आमिर खान पर अब हिंदू महासभा ने निशाना साधा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। असहिष्णुता पर अपने बयान को लेकर चौतरफा हमला झेल रहे अभिनेता आमिर खान पर अब हिंदू महासभा ने निशाना साधा है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा है कि मातृभूमि का अपमान करने वाले आमिर और शाहरुख खान जैसे अभिनेता देशद्रोही हैं और ऐसे लोगों का सिर कलम कर देना चाहिए।

उनका कहना है कि इस देश में आज से पहले कितने नरसंहार हुए पर कभी भी किसी ने, चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान हो, ये नहीं कहा कि ये देश हमारे रहने लायक नहीं बचा। देश को असहिष्णु कहकर मातृभूमि का अपमान करने वाले आमिर खान और शाहरुख खान जैसे अभिनेता देशद्रोही हैं। इन्हें भारत छोड़ देना चाहिए और ऐसे लोगों को सर कलम कर सरेआम चौराहे पर लटका देना चाहिए।

शीतकालीन सत्र: वाद-विवाद और संवाद को पीएम ने बताया सदन की आत्मा

पीएम ने अंबेडकर को किया सलाम, कहा- उन्हें याद किए बिना अधूरा है संविधान

उन्होंने देश में फैली असहिष्णुता पर बयान देने वालों को गद्दार करार देते हुए आरोप लगाया कि यह सब एक साजिश के तहत हो रहा है। उनका कहना था कि कुछ लोग देश को बदनाम करने में जुटे हैं। ऐसे लोग भारत की छवि विश्व में खराब करना चाहते हैं जिससे देश में विदेशी निवेश न हो सके। तिवारी ने आशंका जताई है कि यह लोग इस तरह की बयानबाजी दाऊद के इशारे पर कर रहे हैं। इसकी वजह बताते हुए उनका कहना था कि दाऊद का पैसा आजकल बॉलीवुड में नहीं लग रहा है, लिहाजा पाक एजेंटों के इशारे पर इस तरह की बयानबाजी हो रही है।

आमिर के सपोर्ट में फैंस, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #IStandWithAamirKhan

कमलेश तिवारी का कहना है कि फोर्ड फाउंडेशन जैसी एनजीओ के माध्यम से पैसा लगाने वाले मुकेश भट्ट, और तीस्ता सीतलवाड़ जैसे लोगों का धंधा अब बंद हो गया है। इसी लिस्ट में शाहरुख और आमिर खान का भी नाम है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि यदि आमिर को भारत असहिष्णु लगता है तो उन्हें देश छोड़कर कहीं दूसरी जगह बस जाना चाहिए।

पढ़ें: आमिर बड़े नेता, उनकी बात सुने सरकार: मुलायम सिंह

बयान पर बवाल से टेंशन में अाए आमिर खान