विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर के सपोर्ट में फैंस, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #IStandWithAamirKhan

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 25 Nov 2015 09:51 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 10:18 AM (IST)

देश में बढ़ रही असहिष्णुता वाले बयान को लेकर आमिर खान लोगों के निशाने पर आ गए हैं। नेताओं से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। देश में बढ़ रही असहिष्णुता वाले बयान को लेकर आमिर खान लोगों के निशाने पर आ गए हैं। नेताओं से लेकर बॉलीवुड के कई सितारों तक ने उनके इस बयान का विरोध किया है। लेकिन दूसरी तरफ कई लोग आमिर का बचाव करते भी दिख रहे हैं।

'तमाशा' में दीपिका को ये आपत्तिजनक काम करने में आया बहुत मजा

लोगों ने ट्विटर पर #IStandWithAamirKhan हैशटैग के साथ आमिर के सपोर्ट में ट्वीट करने शुरू कर दिए हैं। कई बॉलीवुड सितारों ने भी आमिर का साथ दिया है।

आपको बता दें कि सोमवार को नई दिल्ली में हुए एक इवेंट में आमिर ने कहा था कि पिछले दिनों देश में हुई कुछ घटनाओं से वो सतर्क हो गए हैं और उनकी पत्नी किरण राव ने कहा था कि उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। हालांकि आमिर ने कहा था कि ये किरण का ये बयान दुर्भाग्यपूर्ण था।

एक तरफ जहां अनुपम खेर, रवीना टंडन और ऋषि कपूर जैसे एक्टर्स ने आमिर के बयान का विरोध किया है, वहीं रजा मुराद और म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान जैसे सितारों ने आमिर का बचाव किया है।

आमिर के फैंस भी उनके साथ खड़े हैं और कुछ इस तरह ट्वीट कर रहे हैं।

सलीम खान के बर्थडे पर अरबाज ने शेयर की ये फैमिली सेल्फी