विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलीम खान के बर्थडे पर अरबाज ने शेयर की ये फैमिली सेल्‍फी

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 24 Nov 2015 01:17 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2015 01:24 PM (IST)

मशहूर स्क्रिप्‍ट राइटर सलीम खान आज 80 बरस हो गए हैं। इस मौके पर उनके बेटे अरबाज खान ने अपने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान आज 80 बरस हो गए हैं। इस मौके पर उनके बेटे अरबाज खान ने अपने फैन्स के साथ एक सेल्फी शेयर की है। इसमें सलीम अपने बेटों सलमान, अरबाज और सोहेल के साथ नजर आ रहे हैं।

बिग बी का खुलासा, 20 साल से जूझ रहे गंभीर बीमारी से, लिवर का 25 हिस्सा शेष

अरबाज ने ये सेल्फी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरे पिता आज 80 साल के हो गए। दुआ है कि उनकी सेहत अच्छी रहे और वह हमेशा खुश रहें। मेरे और मेरी फैमिली के लिए डैड सबकुछ हैं। हम सब उनसे बहुत प्यार करते हैं और उनकी दिल से इज्जत करते हैं। वह हम सब की नींव और प्रेरणा के स्रोत हैं। ईश्वर उन्हें लंबी उम्र दे। लव यू डैड।'

My dad turns 80 today 😊 Wish him good health and happiness always. My dad means everything to me and my family , we all love him and respect him immensely. He's been the pillar of strength and inspiration to us all. May allah give him a long life 🙏 love you dad ❤️

A photo posted by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial) on

लुंगी पहनकर शाहिद ने इन चार हसीनाओं संग किया 'साड़ी के फॉल' पर डांस

बता दें कि कुछ दिनों पहले सलमान ने अपनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की प्रमोशन के दौरान 'पीआरडीपी फैमिली' मोमेंट सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ ट्विटर पर शेयर किया था।