विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर बड़े अभिनेता उनकी बात सुने सरकार: मुलायम सिंह

By Manoj YadavEdited By:
Published: Wed, 25 Nov 2015 01:52 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 01:58 PM (IST)

आमिर खान द्वारा असहिष्‍णुता पर लेकर दिए गए बयान पर जहां पूरे देश में जहां बड़ी सख्‍या में उनका विरोध ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आमिर खान द्वारा असहिष्णुता पर लेकर दिए गए बयान पर जहां पूरे देश में जहां बड़ी सख्या में उनका विरोध हो रहा है वहीं कुछ उनके समर्थन में भी आए हैं। इसी कड़ी में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने कहा है कि आमिर बड़े अभिनेता हैं और सरकार को उनकी बात सुनना चाहिए।

मुलायम सिंह ने आमिर के समर्थन में मीडिया के सामने बयान देते हुए कहा कि आमिर बड़े अभिनेता हैं हो सकता है उन्हें किसी बात से दुख पहुंचा हो और इसलिए उन्होंने ऐसा कहा। हर किसी को अभिव्यक्ति की आजादी है और सरकार को उनसे बात करके यह पता करना चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा।

पढ़ेंः आमिर के डर को झुठला रहे हैं ये ऑकड़े

वहीं जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने भी उनका समर्थन किया है। जीएसटी बिल को लेकर मुलायम बोले की पहले देखेंगे वो क्या बिल लाए हैं उसके बाद इसके समर्थन और विरोध पर विचार करेंगे। मालूम हो कि आमिर खान ने एक कार्यक्रम में कहा था कि पिछले कुछ महीनों में माहौल खराब हुआ है और उनकी पत्नी ने किसी दूसरे देश जाने की बात कही थी।

पढ़ेंः ..अब ए आर रहमान बोले, मैं पहले ही हो चुका हूं असहिष्णुता का शिकार