विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरूणाचल प्रदेश: एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Fri, 06 Oct 2017 10:56 AM (IST)Updated: Fri, 06 Oct 2017 12:51 PM (IST)

एयरफोर्स का एक हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

अरूणाचल प्रदेश: एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत
अरूणाचल प्रदेश: एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत

ईटानगर (एजेंसी)। अरुणाचल प्रदेश में भारतीय वायु सेना का एमआई -17 वी 5 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 5 सदस्य भारतीय वायु सेना तथा 2 सदस्य भारतीय सेना के हैं। 

यह दुर्घटना आज सुबह 6 बजे उस समय हुई जब हेलीकॉप्टर एक हवाई रखरखाव मिशन पर जा रहा था। वायुसेना ने मौके पर राहत कार्य के लिए टीम रवाना कर दी है। एयर चीफ मार्शल बीएस धनोवा ने गुरुवार को ही प्रेस कान्फ्रेंस में कहा था कि शांति के समय में भी जवानों की मौत होना काफी चिंताजनक है।

आपको बता दें कि सितंबर के आखिरी सप्ताह में भी हैदराबाद के हाकिमपेट एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरने वाला एयरफोर्स का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। उस समय हेलीकॉप्टर में पायलट सहित तीन लोग थे जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया था। 

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, कोई हताहत नहीं

यह भी पढ़ें: सड़क पर अचानक आई गाय कार से टकराई, कार सवार बचे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।