विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क पर अचानक आई गाय कार से टकराई, कार सवार बचे

By JagranEdited By:
Published: Wed, 27 Sep 2017 04:53 PM (IST)

संवाद सहयोगी, किला लाल ¨सह : बटाला-कलानौर रोड पर पड़ते अड्डा भागोवाल में बुधवार की सुबह

सड़क पर अचानक आई गाय कार से टकराई, कार सवार बचे
सड़क पर अचानक आई गाय कार से टकराई, कार सवार बचे

संवाद सहयोगी, किला लाल ¨सह : बटाला-कलानौर रोड पर पड़ते अड्डा भागोवाल में बुधवार की सुबह करीब 9 बजे एक गाय सड़क कार से अचानक टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं कार सवार बाल-बाल बच गया।

कार चालक निशान ¨सह निवासी समराला ने बताया कि वह बुधवार को सुबह 9 बजे के करीब अपनी कार नंबर पीबी06ए 3335 पर सवार होकर अपने दो अन्य साथियों सहित गांव से बटाला की ओर आ रहे थे। जबकि अड्डा भागोवाल के पास पहुंचे तो अचानक सड़क पर एक गाय आ गई और उनकी कार गाय के टकराने के बाद असंतुलित होकर बिजली के ट्रांसफार्मर के साथ टकरा गई। टक्कर जोरदार होने के कारण गाय को गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त गाय प्रगट ¨सह पुत्र जरनैल ¨सह निवासी भागोवाल की है। वहीं हादसे में कार चालक तथा उसके दो अन्य साथी बाल बाल बच गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।