यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तेलंगाना में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, कोई हताहत नहीं
हमेशा की रुटीन के अनुसार हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग राउंड पर जा रहा थे। लेकिन हकीमपेट से उड़ान भरने के बाद कीसारा ...और पढ़ें

हैदराबाद (एएनआई)। हैदराबाद के हाकिमपेट एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरने वाला आइएएफ हेलीकॉप्टर कीसारा में क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक ट्रेनी एयरक्राफ्ट के क्रैश की इस दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। उस समय हेलीकॉप्टर में पायलट सहित तीन लोग थे जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक हमेशा की रुटीन के अनुसार हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग राउंड पर जा रहा थे। लेकिन हकीमपेट से उड़ान भरने के बाद कीसारा के उपर से जाने के थोड़ी ही देर के बाद यह क्रैश हो गया जिसके बाद इसमें आग लग गई।
यह भी पढ़ें : 75 साल का ओमानी नागरिक भी आया था भारत में शादी करने