विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शर्म आती है 1984 और 2002 के दंगों पर, झुक जाता है सिर: नीतीश

By Edited By:
Published: Tue, 28 Jan 2014 05:17 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2014 05:18 PM (IST)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली और बिहार में सिक्ख विरोधी दंगों के लिए तत्कालीन कांग्रेस की केंद्र सरकार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 1984 के दौरान दिल्ली और बिहार में सिक्ख विरोधी दंगों के लिए तत्कालीन कांग्रेस की केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 1989 में हुए भागलपुर दंगों के लिए भी कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के दंगों पर सभी को शर्म आती है और सभी का सिर शर्म से झुक जाता है। यह बात उन्होंने मंगलवार को पटना में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहीं।

नीतीश ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस 1984 और 1989 के दंगों के उत्तरदायी है ठीक उसी तरह गुजरात में वर्ष 2002 में हुए दंगों के लिए वहां की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि यह दोनों पार्टियां इन दंगों से मुंह नहीं फेर सकती हैं, लिहाजा इस विनाशलीला की जिम्मेदारी लेनी होगी, वह इससे बच नहीं सकती हैं।

जनता नहीं भूल सकती है गुजरात दंगे: नीतीश

बाबा रामदेव ने की मोदी की तारीफ, नीतीश से किया आग्रह

नीतीश के खिलाफ देवेशचंद्र ठाकुर ने खोला मोर्चा

नीतीश ने बिहार में हुए दंगों की जांच पर तथ्यों के बावजूद वर्ष 1990 में रोक लगाने के लिए उन्होंने राजद सरकार की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन दंगों के आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत होने के बाद भी जांच को बंद कर दिया गया। अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में जदयू की सरकार बनने के बाद इन दंगों के पीड़ितों को सरकार ने राहत देने की पूरी कोशिश की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर