विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जनता नहीं भूल सकती गुजरात दंगे: नीतीश

By Edited By:
Published: Mon, 20 Jan 2014 06:10 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2014 06:25 PM (IST)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जनता गुजरात दंगों को कभी नहीं भूल सकते हैं। जनता दरबार के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने मोदी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस तरह का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि लोग गुजरात दंगों को भूल चुके हैं और सभी कुछ ठीक हो चुका है। लेकिन आज के समय में जनता बेहद समझदार है। वह हर संवेदनशील मुद्दे का ध्यान रखती है और फैसला लेती है।

इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन पर कोई टिप्पणी करने से साफ इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि ऐसे राज्य में जहां पुलिस राज्य के अधीन न हो वहां पर मुख्यमंत्री के विवेक से ही सब कुछ चलता है। उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली पुलिस पर काबू करने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

उन्होंने कहा कि लीडरशिप ऐसे व्यक्ति को सौंपी जानी चाहिए जो सभी लोगों को साथ लेकर चलना जानता हो और जिसकी सोच पूरे देश के लिए हो न कि किसी एक राज्य के लिए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस के साथ गठबंधन पर भी जवाब दिया। उन्होंने साफ किया कि लोकसभा चुनाव में जदयू और कांग्रेस के बीच तालमेल को कोई प्रश्न ही नहीं उठता है। उन्होंने मीडिया द्वारा कही जा रही बातों को पूरी तरह से निराधार बताया। लेकिन लोक जनशक्ति पार्टी से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एलजेपी को तय करना है कि वह लोकसभा चुनाव में किसके साथ जाती है।

बाबा रामदेव ने की मोदी की तारीफ, नीतीश से किया आग्रह

एक मंच पर लालू-नीतीश, खूब चले व्यंग्य बाण

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।