Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नाइजीरिया जेल से दो साल बाद हुई रिहाई, स्‍वदेश लौटे 11 भारतीय

    By Monika minalEdited By:
    Updated: Mon, 04 Jul 2016 10:45 AM (IST)

    2014 से नाइजीरिया जेल में कैद 11 भारतीय नागरिक रिहाई के बाद रविवार को नई दिल्‍ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय द्वारा इस बात की पुष्‍टि की गयी।

    नई दिल्ली। करीब दो साल तक नाइजीरिया के जेल में कैद रहे 11 भारतीयों को अंतत: रिहाई मिली और रविवार को वे स्वदेश लौटे। इस बात की पुष्टि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की। इनकी रिहाई के लिए सुषमा स्वराज ने नाइजीरिया में हाइ कमिश्नर बी एन रेड्डी केे प्रयासों की भी सराहना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, वर्ष 2013 के अक्टूबर में मर्चेंट नेवी कंपनी का जहाज 2014 में नाइजीरिया में फंस गया था। अंतरराष्ट्रीय जल कानून तोड़ने के आरोप में चालक दल समेत पूरे जहाज को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस बीच स्वराज ने ट्वीट के जरिए कहा कि हाल ही में नाइजीरिया में अपहरण किए गए दो भारतीयों की सुरक्षित रिहाई का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

    पिछले बुधवार को आंध्रप्रदेश के मंगीपुडी साई तथा उनके साथी कर्नाटक के अनीश शर्मा का कुछ हथियार बंद लोगों ने ऑफिस जाते वक्त अपहरण कर लिया था।

    नाइजीरिया में अगवा हुए दो भारतीय, परिजनों ने दर्ज करायी शिकायत

    सीपीएम राज्य सभा एमपी रिताब्रता बनर्जी के अनुसार, नाइजीरियाई नेवी ने इन्हें 25 जुलाई 2014 को गिरफ्तार कर इकोनॉमिक फिनांशल क्राइम कमिशन को सुपुर्द कर दिया था।

    उन्होंने कहा, ‘इनमें से एक भारतीय के परिजन, जोगन दास ने मदद मांगी थी। कोलकाता के जोगन दास व अन्य परिजन जिनके संबंधी नाइजीरिया में कैद थे उनके साथ मैं सुषमा स्वराज से मिलाा। वे देश के विभिन्न राजयों से हैं। सुषमा स्वराज ने हमारी खूब मदद की। इन ग्यारह भारतीयों को शनिवार को रिहा किया गया और रविवार को ये स्वदेश पहुंचे।‘

    दो साल पहले अगवा 219 लड़कियों में से एक मिली