Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेस्बियन नहीं है, फिर भी यहां लड़कियां करती हैं लड़कियों से ही शादी

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Fri, 05 Aug 2016 11:12 AM (IST)

    यहां रहने वाले महिलाएं एक खास प्रजाति से ताल्लुक रखती हैं और आपस में ही शादी कर लेती हैं।

    तंजानिया के इस गांव में एक अनोखी परंपरा है यहां की लड़कियां लड़कों से नही बल्कि लड़कियों से ही शादी करती हैं। ऐसा भी नही कि यहां कि लड़कियां लेस्बियन हैं। यहां रहने वाले महिलाएं एक खास प्रजाति से ताल्लुक रखती हैं और आपस में ही शादी कर लेती हैं। इनाडु.कॉम के अनुसार आइये जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है कि लेस्बियन न होने के बावजूद भी यहां कि लड़कियां ऐसा कर रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब आप ये सोच रहे होंगे कि ये महिलाएं होमोसेक्शुएलिटी की वजह से ऐसा कर रही हैं। जी नही आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं दरअसल ये महिलाएं ऐसा इसलिये करती हैं ताकि इनका अपने घरों पर हमेशा अधिकार बना रहे। ये महिलाएं नहीं चाहती कि कोई अन्य पुरुष इनके घरों पर अधिकार जमाये। ऐसा कह सकते हैं कि पुरुषवादी समाज के विरोध में ये महिलाएं ऐसा करती हैं।

    READ: क्या आपको पता है...क्यों लड़कियां भी लड़कियों को ही घूरती हैं?

    यहां के घरों में महिला (पति) बकायदा काम पर जाती है और महिला (पत्नी) घर को संभालती हैं और बाकि की जिम्मेदारी भी निभाती हैं।

    यहां कि महिलाओं का कहना है कि किसी पुरुष में हिम्मत नही है जो हमें छू सके। यहां अगर कोई पुरुष हमारी प्रॉपर्टी को छीनने या हमें किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तो उसे सजा दी जाती है। यहां की सारी व्यवस्थाओं का कंट्रोल हमारे हाथों में ही है। खुद को आत्मनिर्भर बनाने और संपत्ति का पूरा हक अपने पास रखने के लिए यहां कि महिलाएं आपस में ही विवाह करना पसंद करती हैं।

    READ: कम उम्र में शादी करने वाली महिलाओं के बच्चो को भी पसंद होता है जल्दी शादी करना

    READ: शादी की है जल्दी तो अपनाये ये तरीके

    comedy show banner
    comedy show banner