Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या पत्नी के पैरों में छिपा है पति का भविष्य

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Sat, 12 Nov 2016 01:31 PM (IST)

    हिन्दू धर्म ग्रंथ केवल वेदों और उपनिषदों तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि कई ऐसे शास्त्र और पुराण हैं, जिन तक हम अपनी पहुंच बना ही नहीं पाते।

    हिंदू धर्म के सारे ग्रंथों का ज्ञाता होना असंभव सी बात है, दरअसल ये ग्रंथ, शास्त्र-पुराण इतने विस्तृत हैं कि सामान्य मनुष्य के लिए एक ही जन्म में इन्हें जान पाना वाकई कठिन है। स्पीकिंग ट्री के अनुसार हिन्दू धर्म ग्रंथ केवल वेदों और उपनिषदों तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि कई ऐसे शास्त्र और पुराण हैं, जिन तक हम अपनी पहुंच बना ही नहीं पाते।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विशाल संसार

    आज के दौर में इंटरनेट की भी एक ऐसी विस्तृत दुनिया है जिसे पूरी तरह देख पाना संभव नही है।

    लेकिन मुझे तो ऐसा लगता है कि इंटरनेट से भी ज्यादा विशाल संसार इन ग्रंथों, पुराणों और दस्तावेजों का है। संभव-असंभव शायद ही कोई व्यक्ति इस बात से इनकार कर सकता है कि हमारे शास्त्रों, पुराणों और वेदों ने मानव जीवन के हर संभव-असंभव पहलू को अपने भीतर समाहित किया है, हर पहलू तक अपनी पहुंच बनाई है।जीवन की बारीकियां इन समस्त शास्त्रों और दस्तावेजों के द्वारा इंसानी जीवन की बारीकियां समझी जा सकती हैं और बहुत सी समस्याओं का हल भी पाया जा सकता है। इन्हीं शास्त्रों में से एक है सामुद्रिक शास्त्र जो व्यक्ति के हाव-भाव, उसके चेहरे-मोहरे और शारीरिक अंगों की बनावट के आधार पर उसके स्वभाव और चरित्र की बात कहता है।

    सामुद्रिक शास्त्र

    हमने आपको पहले भी बताया है कि आपकी अंगुलियां, आपके बाल, आपका चेहरा, मस्तिष्क की चौड़ाई आपके विषय में बहुत कुछ बताती है। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र की एक शाखा के अनुसार स्त्री के पांव उसके पति के भविष्य के बारे में भी बताते हैं। स्त्री के पांव कहने का आशय यह है कि हर स्त्री के पांव में कुछ खास निशान होते हैं, जो उसके पति के उज्जवल भविष्य का संकेत देते हैं। इसकेअलावा पैरों का आकार भी ये बताता है कि संबंधित स्त्री का दांपत्य जीवन कितना सफल होगा।

    पति-पत्नी

    पुराणों के अनुसार पति-पत्नी को एक-दूसरे का पूरक कहा गया है, एक के बिना दूसरा अधूरा ही है। इसी बात को आधार बनाकर यह कहा गया है कि स्त्री हो या पुरुष, उनके शरीर पर कुछ ऐसे निशान होते हैं जो उनके जीवनसाथी से जुड़े होते हैं। तो चलिए जानते हैं स्त्री के पांव उसके पति के लिए क्या कहते हैं।

    तर्जनी

    अगर किसी स्त्री के पांव की दूसरी अंगुली, जिसे तर्जनी कहा जाता है, अन्य अंगुलियों से बड़ी होती है तो ऐसी स्त्री के चरित्र पर हमेशा संदेह रहता है। यह किसी भी अवसर पर अपने पति को धोखा दे सकती है।

    गद्देदार हिस्से

    अगर किसी स्त्री के पांव के तलवों के गद्देदार हिस्से पर कोई रेखा अंगुलियों की ओर जा रही है तो यह दर्शाता है कि वह स्त्री अपने पति के लिए पूरी तरह समर्पित है। इस स्त्री को अपने जीवन में खुशहाली और सफलता प्राप्त होती है।

    तलवों पर चक्र

    अगर किसी स्त्री के पांव के तलवों पर चक्र, ध्वज और स्वास्तिक का निशान होता है तो यह बताता है कि संबंधित स्त्री से विवाह करने वाले व्यक्ति को राज सुख प्राप्त होगा। वह राजा की तरह जीवन व्यतीत करेगा और उसकी पत्नी को रानी का सम्मान हासिल होगा।

    कमल या छत्र का निशान

    अगर किसी स्त्री के पांव के तलवों पर कमल या छत्र का निशान है तो यह इस बात का संकेत है किसंबंधित स्त्री का पति राजनीति के क्षेत्र में सफलता हासिल करेगा और उसे समाज में सम्मान प्राप्त होगा।

    अनामिका अंगुली

    अगर चलते समय आपके पांव की कनिष्ठिका और अनामिका अंगुली जमीन को स्पर्श नहीं करती तो यह कम उम्र में विधवा हो जाने का संकेत देता है।

    अंगुली की लंबाई

    अगर अनामिका अंगुली की लंबाई, अंगूठे और तर्जनी अंगुली से बड़ी है तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि वह स्त्री अपने पति के लिए दुर्भाग्य लेकर आई है।

    अनामिका अंगुली की लंबाई

    अगर महिला के पांव की मध्यमा और अनामिका अंगुली की लंबाई लगभग समान होती है तो पति के आर्थिक नुकसान की ओर संकेत करता है। ऐसी स्त्री की अपने ससुराल वालों के साथ तो अच्छी निभती है लेकिन पति के साथ संबंध हमेशा खट्टा ही रहता है।

    स्त्री के पैरों की एड़ी

    अगर स्त्री के पैरों की एड़ी गोल, कोमल और आकर्षक होती है तो ऐसी स्त्री को चकाचौंध से भरी जीवनशैली प्राप्त होती है। लेकिन अगर तलवा बहुत मोटा और कड़ा है तो यह संघर्षों की बात कहता है।

    अंगूठे और तर्जनी अंगुली

    अगर अंगूठे और तर्जनी अंगुली के बीच अंतर ज्यादा होता है तो यह जीवनभर के संघर्षों की ओर इशारा करता है।

    तलवों पर बनी रेखाएं

    अगर पैरों के तलवों पर बनी रेखाएं एकदम स्पष्ट और बिना टूटी होती हैं तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि व्यक्ति का जीवन बिना किसी परेशानी और व्यवधान के साथ चलता रहेगा।

    पत्नी के तलवों को जांचिए

    तो अगर आप अपना भविष्य जानने के लिए इच्छुक हैं तो सबसे पहले जाकर अपने पत्नी के तलवों को जांचिए, क्या पता क्या खबर छिपी है आपके लिए।

    READ: लड़के में हैं अगर ये गुण तो बस कर दीजिये रिश्ता पक्का

    बिना मेकअप में पत्नी को देखते ही दिया तलाक