Move to Jagran APP

लड़के में हैं अगर ये गुण तो बस कर दीजिये रिश्ता पक्का

रामायण व महाभारत जैसे दो महाकाव्यों को पढऩे से यह पता चलता है कि उस दौर में भी सीता व द्रौपदी के माता-पिता को अपनी पुत्री के लिए योग्य वर खोजने की चिंता सताती थी।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 11:45 AM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 11:47 AM (IST)
लड़के में हैं अगर ये गुण तो बस कर दीजिये रिश्ता पक्का

पुरातन काल से ही पुत्री के लिये योग्य वर तलाशना माता-पिता की प्रथम प्राथमिकता रही है। राजा-महाराजाओं के समय में पुत्री के विवाह के लिये स्वयंवर का आयोजन किया जाता था। रामायण व महाभारत जैसे दो महाकाव्यों को पढऩे से यह पता चलता है कि उस दौर में भी सीता व द्रौपदी के माता-पिता को अपनी पुत्री के लिए योग्य वर खोजने की चिंता सताती थी। इस कार्य के लिये संतों और विद्वानों की सलाह ली जाती थी। फिर स्वयंवरों का आयोजन किया जाता था। जानें, योग्य वर के संदर्भ में संतों की सलाह एक योग्य वर कैसा होना चाहिए इसके लिए संतों ने कुछ मापदंड निर्धारित किए थे। स्पीकिंग ट्री के अनुसार आने वाली पीढिय़ों के ज्ञान व जानकारी के लिए इन्हें शास्त्रों में दर्ज किया गया। प्राचीन संतों ने 20 खूबियों का एक मापदंड तैयार किया और इन्हीं खूबियों के आधार पर व्यक्ति को योग्य या अयोग्य माना जाता था।

loksabha election banner

किन खूबियों पर ध्यान दें?

समुद्रिका शास्त्र में इंसान की आभा, चेहरे, व्यक्तित्व, और पूरे शरीर के बारे में पढऩा सिखाया जाता है। इस गाइडलाइन के अनुसार पुरुष में 20 गुण ढूंढने चाहिये और फिर शादी करनी चाहिये। आइये जानते हैं क्या हैं वो गुण...

1. उसे साहसी एवं धैर्यवान होना चाहिए। ताकि विपरीत परिस्थतियों में हिम्मत के का साथ उनका सामना कर सके।

2. उसमें सोच-समझकर निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिये। वह हर फैसले को एक रणनीति के तहत न ले बल्कि उसमें लिए गए फैसले से बनने वाली नकारात्मक व सकारात्मक स्थितियों की भी समझ होनी चाहिए।

3. एक योग्य पुरुष खुद भी सुबह जल्दी उठता और दूसरों को भी जल्दी उठने की सलाह देता है। क्योंकि उसे इस आदत के फायदे पता हैं।

4. एक अच्छा लाइफ पार्टनर मुश्किल से मुश्किल समय का सामना करने की हिम्मत रखता है तथा वह मेहनत करने से नहीं डऱता।

5. वह लालची ना हो और दोस्तों व रिश्तेदारों को संपत्ति में उनका हक दें। जो दूसरों की मेहनत की कदर करें और लोगों का इस्तेमाल केवल अपने मतलब के लिए ना करता हो।

6. वह जो आपकी बातों को सुनें और उन्हें समझे। उसे आपकी जरूरतों व इच्छाओं के बारे में पता होना चाहिए तथा उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें।

7. उसमें अपने व्यक्तिगत व व्यवसायी संबंधों को खतरे में डालने पर उठने वाली समस्याओं की समझ होनी चाहिए। उसे प्रेम से जुड़े रिश्तों को संजोकर रखना आना चाहिए।

8. कुछ पुरुषों को लगता है कि दोस्तों के साथ अपने प्रेम संबंधित विषयों पर बात करके वे अपनी मर्दानगी को व्यक्त कर रहे हैं। लेकिन, जो व्यक्ति अपनी निजी जिंदगी की गोपनियता को बनाए रख सकता है उसी को योग्य पुरुष माना जा सकता है।

9. उसे जीवन के हर मोड़ पर धैर्य व दृढता के साथ चलना चाहिए।

10. अपनी जिंदगी में पुरानी व दुखद घटनाओं को संजोने के बजाय प्यारी व सुखद यादों को संजोने में विश्वास करता हो।

11. वह मिट्टी के साथ जुड़ा हो और वह धन व सफलता के आने पर भी अपना विवेक एवं गौरव ना खोए।

12 वह महत्वाकांक्षी तथा दूसरों के प्रति विनम्र हो।

13. एक अच्छा जीवनसाथी अपनी वर्तमान स्थिति में खुश रहता है तथा अपने भविष्य को बेहतर बनाने की इच्छा रखता है। उसमें अपूर्ण इच्छाओं का मलाल भी नहीं होना चाहिए।

14. एक योग्य पुरुष अपने आहार में पौष्टिक भोजन को शामिल करता है। वह अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देता है। ऐसी अच्छी सलाह वह अपने तक ही नहीं रखता बल्कि दूसरों में भी बांटता है।

15. वह चुस्त-दुरुस्त रहता है तथा लंबे समय तक सोना पसंद नहीं करता।

16. उसके दिल में अपने कर्मचारियों, नियोक्ताओं, व सहयोगियों के लिए सम्मान व विनम्रता का भाव रहता है।

17. वह दिलेर हो और समय आने पर चोरों से लडऩे की भी हिम्मत रखता हो।

18. एक अच्छा लाइफ-पार्टनर मेहनती होता है और वह अपने हर काम को मन लगाकर करता है, बाहरी परेशानियों की परवाह किए बिना।

19. वह कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपना आपा नहीं खोये, और समस्या का जल्द समाधान ढूंढ ले।

20. वह आशावादी एवं जीवन में केवल अच्छाई की उम्मीद करता है तथा कभी भी अपने सपनों व सफलता के मार्ग पर से डर कर पीछे नहीं हटता।

READ: रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ाने के लिये ध्यान रखें ये बातें..

क्या आप में हैं ये खूबियां?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.