विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये हैं भारतीय राजनीति की 10 शक्तिशाली महिलाएं

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Sat, 24 Sep 2016 09:45 AM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2016 11:33 AM (IST)

आज हम आपको राजनीति से जुड़ी ऐसी ही महिलाओं के बारे में बताएंगे जिनका इस क्षेत्र में अलग ही मुकाम है।

News Article Hero Image

भारतीय राजनीति में पुराने समय से ही महिलाओं का दखल रहा है। समय के साथ-साथ हर राजनीतिक दल में महिलाओं की भूमिका विस्तृत हुई है। वर्तमान दौर में भी भारतीय राजनीति में महिलाएं अग्रणी हैं। आज हम आपको राजनीति से जुड़ी ऐसी ही महिलाओं के बारे में बताएंगे जिनका इस क्षेत्र में अलग ही मुकाम है।

सोनिया गांधी

सोनिया गांधी भारतीय राजनीति की सबसे ताकवर शख्सियतों में से एक मानी जाती हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया ने अपने बच्चों की खातिर राजनीति से दूरी बना ली थी, लेकिन 1996 में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी की डूबती नैया को पार लगाने के लिए सोनिया ने पार्टी की कमान संभाली।

सुषमा स्वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भारतीय राजनीति की सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक हैं। सुषमा स्वराज के वाक कला के विपक्षी भी कायल हो जाते हैं।

सुमित्रा महाजन

लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन भी देश की ताकतवर महिलाओं में से एक हैं। इस पर आसीन होने वाली भारत की दूसरी महिला हैं।

मायावती


अगर बात राजनीति की है तो मायावती के बिना ये लिस्ट अधूरी ही रहेगी। मायावती यूपी जैसे बड़े राज्य की दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं ।

ममता बनर्जी


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश की बड़ी राजनेताओं में से एक हैं। अपनी सादगी के लिए मशहूर ममता एनडीए की सरकार में रेल मंत्री भी रह चुकी हैं।

जय ललिता


तमिलनाडु की सीएम जय ललिता भी देश की राजनीति में आने से पहले वो एक लोकप्रिय अभिनेत्री थी और उन्होंने तमिल , तेलुगू, कन्नड की फिल्मों के अलावा एक हिंदी फिल्म में भी काम किया है।

वसुंधरा राजे


वसुंधरा राजे राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। 1987 में वसुंधरा राजस्थान बीजेपी की उपाध्यक्ष हैं। 1987 में वसुंधरा राजस्थान बीजेपी की उपाध्यक्ष बनीं, उनकी मेहनत और कार्यशैली को देखते हुए 1998- 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी मंत्रीमंडल में राजे को विदेश राज्यमंत्री बनाया गया।

महबूबा मुफ्ती


पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता महबूबा मुफ्ती जम्मू एवं कश्मीर की 13वीं मुख्यमंत्री है। वह इस राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।

प्रतिभा पाटिल


प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भारत की पूर्व राष्ट्रपति हैं। प्रतिभा पाटिल जुलाई 2007 में भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं

राबड़ी देवी


राबड़ी देवी राष्ट्रीय जनता दल से 1997 में बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर उनका पहला कार्यकाल दो साल का रहा जो कि 12 फरवरी 1999 को समाप्ता हुआ। दूसरी बार उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर पांच साल का कार्यकाल पूरा किया ।

पढ़ें-ये है वो भारतीय महिलाएं जिन्होंने विश्व में लहराया है सफलता परचम

बॉलीवुड के इन 10 सुपरस्टार्स की ये बेटियां आज खुद है सुपरस्टार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।