Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड के इन 10 सुपरस्टार्स की ये बेटियां आज खुद है सुपरस्टार

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Thu, 20 Jul 2017 01:32 PM (IST)

    गुजरे जमाने के ऐसे कई फिल्मी सितारे है जिनकी बेटियों ने हार नहीं मानी और उसी मुकाम को हासिल किया जो उनके माता या पिता ने हासिल किया था।

    बॉलीवुड के इन 10 सुपरस्टार्स की ये बेटियां आज खुद है सुपरस्टार

    बॉलीवुड में ऐसे कई सुपरस्टार है जिन्होंने अपने बेटों को फिल्मी दुनिया में स्टार का मुकाम हासिल करने के लिए पर्दे पर उतारा लेकिन वो मुकाम तो दूर एक-आधी फिल्में कर इस चकाचौंध भरी दुनिया में कहीं खोकर रह गए। लेकिन गुजरे जमाने के ऐसे कई फिल्मी सितारे है जिनकी बेटियों ने हार नहीं मानी और उसी मुकाम को हासिल किया जो उनके माता या पिता ने हासिल किया था। आज हम आपको ऐसे ही सुपस्टार बेटियों के बारे में बताएंगे जिनके टेलेंट का लोहा सभी ने माना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करीना कपूर और करिश्मा कपूर


    इन दोनो स्टार बहनों को कौन नहीं जानता। जब कपूर इंडस्ट्री से आउट था तब इन दोनो ने आकर न केवल अपना नाम बनाया बल्कि अपने खानदान का भी नाम रोशन किया। करिश्मा ने तो अपने करियर की स्टार्टिंग में बहुत छोटी छोटी फिल्मों से की थी और एक वक्त इंडस्ट्री की सबसे सफल अदाकारा रहीं। बेबो तो आज भी फिल्मों में काम कर रहीं है और सबसे सफल अभिनेत्रीयों में से एक हैं।

    काजोल देवगन


    काजोल बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तनुजा की बेटी है। बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट देने के बाद काजोल ने अपने पारिवारिक जीवन के महत्वता दी लेकिन फिल्मों को पूरी तरह से नहीं छोड़ा। काजोल आज भी कई फिल्में करती हैं और लोगों का मनोरंजन करती हैं।

    सोनाक्षी सिन्हा


    एक वक्त को सुपर स्टार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी आज काफी लोगों की आइडियल हैं। फिल्म दबंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी आज इंडस्ट्री की सबसे सफलतम हीरोइन्स में से एक हैं।

    श्रुति हसन


    साउथ के सुपर स्टार हीरो कमल हसन की बेटी श्रुति आज कई लोगों की पसंदीदा हीरोइन हैं। श्रुति बॉलीवुड में नहीं साउथ की भी फिल्मों में भी लगातार काम कर रही हैं।

    आलिया भट्ट


    पूजा भट्ट के बाद आलिया ने भट्ट खानदान की लिगेसी को काफी सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। आलिया के पापा महेश भट्ट काफी सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ जुड़े हुए हैं और महेश भट्ट ने काफी हिट फिल्में भी बनाई हैं।

    सोनम कपूर


    जब बात एक्टिंग की हो तो कोई भी अनिल कपूर के ऊपर अंगुली नहीं उठा सकता और फिल्म नीरजा के बाद सोनम ने भी अपने आप को सफलता पूर्वक एक प्रतिभावान अभिनेत्री के रुप में स्थापित कर लिया है। इसके साथ साथ सोनम बॉलीवुड की फैशन डीवा तो हैं हीं जिसमें उन्हें कोई टक्कर नहीं दे सकता।

    श्रद्धा कपूर


    एक वक्त के मशहूर कॉमेडियन और विलेन शक्ति कपूर की बेटी तो जैसे हिट फिल्मों की गारंटी बन गयीं हैं। श्रद्धा जिस फिल्म को हाथ लगाती हैं वो हो जाती है सुपरहिट। हाल ही में रिलीज हुई श्रद्धा की बागी लोगों को काफी पसंद आयी है।

    एकता कपूर


    आज के समय में एकता कपूर का नाम भला कौन नही जानता होगा उन्हें टीवी की क्वीन भी कहा जाता है। टीवी पर सास-बहू सीरियल की प्रथा चलाने का क्रेडिट ऐकता कपूर को दिया जाता है

    जोया अख्तर


    जोया अख्तर एक भारतीय फिल्म निर्देशक-लेखक हैं। जोया अख्तर बहुत ही कम समय में अपनी कड़ी मेहनत से बॉलीवुड के सफल निर्देशकों में शुमार हो चुकीं हैं। जोया को पहली निर्देशित फिल्म लक बाय चांस थी।

    ट्विंकल खन्ना


    सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के घर जन्मी ट्विंकल ने 1995 में आई फिल्म 'बरसात' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। बाद में उन्होंने 'जान', 'जब प्यार किसी से होता है', 'मेला', 'जोरू का गुलाम', 'जोड़ी नंबर 1' जैसी कई फिल्में की। उनकी आखिरी फिल्म साल 2001 में 'लव के लिए कुछ भी करेगा' की थी।