विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये है वो भारतीय महिलाएं जिन्होंने विश्व में लहराया है सफलता परचम

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Fri, 23 Sep 2016 12:49 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 03 Oct 2016 11:33 AM (GMT+05:30)

आज हम आपको बताएंगे उन भारतीय महिलाओं के बारे में जिनके कठिन परिश्रम ने लिखी सफलता की नई कहानी।

News Article Hero Image

भारतीय नारियों ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहराया है। चाहे वो भारतीय मूल की महिला नंदिता बख्शी हो या भारत में रहने वाली अरुन्धति भट्टाचार्य सभी ने तिरेंगी का शान बढ़ाकर देश का मान और सम्मान बढ़ाया है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही महिलाओं के बारे में जिनके कठिन परिश्रम ने लिखी सफलता की नई कहानी।

नंदिता बख्शी

भारतीय मूल की महिला नंदिता बख्शी को बैंक ऑफ वेस्ट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें माइकल शेपर्ड के स्थान पर सीईओ बनाया गया है तथा वे 1 अप्रैल 2016 से आधिकारिक तौर पर अपना पदभार ग्रहण कर चुकीं हैं।

अरुन्धति भट्टाचार्य

अरुन्धति भट्टाचार्य वर्तमान में भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक की चेयरपर्सन हैं। उन्होंने 7 अक्टूबर 2013 को यह पद ग्रहण किया। इससे पहले वे बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर सह चीफ फाईनैंशियल ऑफिसर थीं।

इंदिरा नूयी

अमेरिका की जानी मानी पत्रिका फॉर्चून ने 2016 की सर्वाधिक शक्तिशाली महिला लिस्ट जारी की है। 51 महिलाओं की इस लिस्ट में पेप्सीको की सीईओ तथा चेयरमैन इंदिरा नूयी को फिर से दूसरा स्थान मिला है। पिछले एक दशक से लगातार सीईओ का कार्यभार संभाल रही नूई के बारे में फॉर्चून ने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है जिससे लगे कि वह धीमी पड़ रही हैं।

कल्पना चावला

कल्पना चावला भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री थी। 01 फरवरी 2003 को कोल्म्बियाँ स्पेस शटल लेंडिंग से पहले ही दुर्घटना ग्रस्त हो गया और कल्पना के साथ बाकी सभी 6 अन्तरिक्ष यात्रियों की मृत्यु हो गयी।

किरण मजूमदार

किरण मजूमदार-शॉ एक भारतीय महिला व्यवसायी, टेक्नोक्रेट, अन्वेषक और बायोकॉन की संस्थापक है, जो भारत के बंगलौर में एक अग्रणी जैव प्रौद्योगिकी संस्थान है। वे बायोकॉन लिमिटेड की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक तथा सिनजीन इंटरनेशनल लिमिटेड और क्लिनिजीन इंटरनेशनल लिमिटेड की अध्यक्ष हैं।

चंदा कोचर

ICICI बैंक की सीईओ चंदा कोचर का नाम आज शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल हैं। मैनेजमेंट ट्रेनी की छोटी सी पोस्ट से बैंक के उच्चतम पद तक पहुंचने वाली चंदा की सफलता महिला सशक्तिकरण का एक आदर्श उदाहरण है। आज चंदा कई महिलाओं की प्रेरणा हैं। उनके जज्बे और मेहनत से उन्हें आगे बढ़ने की सीख मिलती है।

शोभना भरतिया

हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन और एडिटोरियल डायरेक्टर और राज्यसभा की पूर्व सदस्या शोभना भरतिया मशहूर उद्योगपति के.के. बिड़ला की बेटी और जी.डी. बिड़ला की पौत्री हैं। फोर्ब्स ने 100 शक्तिशाली महिलाओं में उनका नाम भी घोषित किया है।

सुनीता विलियम्स


भारतीय मूल की अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स आज किसी परिचय की मोहताज नही हैं। 19 सितम्बर, 1965 को अमेरिका में जन्मीं यह हिस्दुस्तानी बेटी ने धरती से लेकर अंतरिक्ष तक में अपना परचम लहरा चुकी है। अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर वह समुद्री दुनिया में भी अपनी जगह बना चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा

कुछ दिनों ही फोर्ब्स पत्रिका ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की लिस्ट जारी की थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा टॉप टेन में थीं। बॉलीवुड इस एक्ट्रेस ने इस साल अपनी उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ा है। प्रियंका को इस साल ‘पीपुल्स च्वाइस अवार्ड’ में न्यू टीवी सीरीज की लोकप्रिय अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला है। यह अवॉर्ड प्रियंका को थ्रिलर अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के लिए मिला था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।