Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनतेरस पर अपनाएंगे ये आसान उपाय तो कभी नही होगी धन की कमी

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Fri, 28 Oct 2016 09:01 AM (IST)

    धन का अर्थ ही समृद्धि से होता है और तेरस का अर्थ होता है तेरहवां दिन धनतेरस से ही हर घर, ऑफिस आदि में सफाई होने लगती है और उन्हें फूलों, रंगोलियों और लाइट से सजाया जाने लगता है ....

    धनतेरस और दीपावली पर धन की देवी लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व है। ये दिन हिन्दू धर्म के लिये बहुत ही खास है। दीपावली से ठीक दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धन का अर्थ ही समृद्धि से होता है और तेरस का अर्थ होता है तेरहवां दिन धनतेरस से ही हर घर, ऑफिस आदि में सफाई होने लगती है और उन्हें फूलों, रंगोलियों और लाइट से सजाया जाने लगता है और लक्ष्मी माता के आगमन की तैयारियों शुरू की जाती हैं। धनतेरस के दिन माता के पैरो के छोटे छोटे चिह्नों को घर में स्थापित किया जाता है और शाम को 13 दीपक जलाकर उनकी पूजा की जाती है. इस दिन लोग सोने-चांदी और बर्तनों की खरीदारी भी करते हैं। इस दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - धनतेरस और दीपावली के दिन भोजन बनाने के बाद सबसे पहले गाय माता के लिए भोजन निकालें। ऐसा करने से आपके भाग्य में वृद्धि होती है और घर में सुख समृद्धि बढती है।

    - आप उस पेड़ की टहनी को तोड़कर अपने घर लायें जिस पर चमगादड़ रहते हो, इसे आप अपने घर के ड्राइंगरूम में रखें। ये आपके लिए लाभदायी होता है।

    -आप सुबह उठते ही सबसे पहले अपने हाथों को देखने की आदत डालें। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। ये बहुत शुभ और फलदायी होता है।

    - इस दिन आप माता लक्ष्मी की पूजा के समय उन्हें एक लौंग भी अर्पित करें, आप इस प्रक्रिया को दीपावली के बाद भी चलने दें। इससे भी आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती है।

    - अपने घर में समृद्धि के लिए आप इस दिन पूजन समय पर एक दक्षिणावर्ती शंख का उपयोग करें और पूजा से पहले और पूजा के बाद शंख से पानी लेकर पूजा में स्थित सभी लोगों पर छिड़कें।

    -धनतेरस के दिन सफ़ेद चीजों जैसे चावल, कपडे, आटा आदि का दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है. तो आप भी ऐसा जरुर करें।

    -इस दिन किसी गरीब, दुखी और रोगी की जितनी हो सके उतनी आर्थिक सहायता जरुर करें। इससे आपके व्यापार में उन्नति होती है।

    -इस दिन किसी मंदिर में जाकर केले का पेड़ लगाये। केले का पेड़ लगाते समय ध्यान रखें कि इसके साथ में कोई सुगंधित पौधा अवश्य लगायें। जैसे-जैसे केले का वृक्ष बढ़ेगा वैसे-वैसे आप आर्थिक रूप से भी सम्पन्न होंगे।

    READ: धनतेरस का मतलब सिर्फ खरीदारी से ही नही, हमारे स्वास्थ्य से भी है

    comedy show banner
    comedy show banner