Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    धनतेरस का मतलब सिर्फ खरीदारी से ही नही, हमारे स्वास्थ्य से भी है

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Mon, 24 Oct 2016 12:32 PM (IST)

    धनतेरस का महत्व केवल खरीदारी तक ही सीमित नहीं है। इसी दिन आयुर्वेद के जनक ऋषि धन्वंतरि प्रगट हुए थे। इसलिए इसे स्वास्थ्य के साथ भी जोड़ा जाता है। कुछ ...और पढ़ें

    -सुबह के समय प्रतिदिन करीब आधा घंटा व्यायाम करें या टहलें। इस दौरान फेफड़ों में अधिक मात्रा में आक्सीजन पहुंचती है, जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करती है।

    - चाहे आप कितनी ही व्यस्त क्यों न हों, सुबह के समय नाश्ता करना न भूलें।

    - अपने भोजन में अलग-अलग रंगों वाली प्राकृतिक खाद्य वस्तुएं जरूर शामिल करें। वैज्ञानिकों का कहना है कि हर रंग के कुछ अपने खास गुण होते हैं। ये शरीर में पहुंचकर पोषण देते हैं। इसकेलिए मौसमी फलों और हरी सब्जियों को अपने भोजन में प्रमुखता से शामिल करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - फास्ट फूड व डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों का सेवन कम से कम करें।

    - लंच और डिनर का एक निश्चित समय तय करें।

    - आधा-एक घंटा टीवी देखने के बजाय घर में चहलकदमी करें।

    - प्रतिदिन थोड़ी देर बच्चों के साथ खेलें-कूदें।

    - जहां तक संभव हो लिफ्ट की जगह सीढिय़ों का प्रयोग करें।

    - थोड़ी दूर जाने के लिए वाहन का इस्तेमाल करने के बजाय पैदल चलकर जाएं।

    - अपने आपको फिट रखने के लिए आप घर पर डांस भी कर सकती हैं। डांस करने के दौरान पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है।

    - स्वस्थ रहने के लिए यह भी जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में नींद लें। नींद पूरी होने का असर न केवल शारीरिक सक्रियता बढ़ाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी फिट रखता है।

    READ: धनतेरस और दीपावली पर ऐसे करें देवी लक्ष्मी को प्रसन्न, होगा धन लाभ