Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनतेरस पर खरीदेंगे ये चीजें तो आप हो जाएंगे मालामाल

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Fri, 28 Oct 2016 09:00 AM (IST)

    आइये आज हम आपको बताते हैं कि वो 10 चीजे कौन सी हैं जिनको धनतेरस में खरीदने से आप जीवन भर मालामाल रहेंगे....

    कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धन्वंतरि का जन्म हुआ था, इसलिए धनतेरस का त्योहार इस दिन मनाया जाता है। मान्यताओ के अनुसार जब धन्वन्तरि प्रकट हुए थे तब उनके हाथ में कलश था जिसके कारण इस दिन नये उपहार, सिक्का, बर्तन व गहनों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। आइये आज हम आपको बताते हैं कि वो 10 चीजे कौन सी हैं जिनको धनतेरस में खरीदने से आप जीवन भर मालामाल रहेंगे....

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -धनतेरस के दिन लक्ष्मी माँ और भगवान गणेश जी की चाँदी प्रतिमा लेना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि लक्ष्मी औ गणेश जी हमारे विघ्नों को हर लेते हैं।

    -धनतेरस के दिन नये बर्तन खरीदें जाते हैं। मान्यताओ के अनुसार इस दिन धनवंतरी जी अपने जन्म के समय हाथ में कलश लिए हुए थी. इसलिए धनतरेस की बर्तन आदि खरीदना भी शुभ माना जाता है।

    -इस दिन चाँदी और पीतल के बर्तन खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है।

    -धनतरेस के दिन धनिये के बीज खरीदना भी शुभ माना जाता है। धनतरेस में खरीदे गए धनिये के बीजों से दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी के सामने रखकर पूजा की जाती है। दिवाली के अगले दिन इन बीजो को खेत में बोया जाता है।

    -मान्यताओं के अनुसार धनतरेस में नमक खरीदना भी शुभ माना जाता हैं। धनतेरस में खरीदे गए नमक से दिवाली के दिन घर में पोछा लगाया जाता है। जिससे घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती तथा घर में सुख-शांति बनी रहती है।

    -धनतेरस में झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। साफ-स्वच्छ घर में हमेशा माँ लक्ष्मी का निवास होता है।

    -दिवाली की पूजा करने के लिए धनतेरस के दिन से ही घरों को साफ-सफाई शुरू हो जाती है, इसलिए घर धनतेरस में झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है।

    -धनतेरस में शंख खरीदना भी शुभ माना जाता है. कहा जाता है की शंख से निकलने वाली ध्वनि से घर में उत्पन्न नकारात्क ऊर्जा समाप्त होती है तथा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

    -धनतेरस के दिन कौढिय़ां खरीदना भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है की माँ लक्ष्मी के पूजन में कौढिय़ों को शामिल करने से माता प्रसन्न होती हैं। इस दिन आप 7, 11, 21 कौढिय़ो को लाल वस्त्र में बाँधकर मन्दिर में रखा जाता है। दिवाली के समय इनकी पूजा की जाती है। अंत में इन्हें तिजोरी में रखा जाता है।

    -धनतेरस में स्फटीक का श्री यन्त्र खरीदना भी शुभ माना जाता है तथा दिवाली वाले दिन इस श्री यन्त्र को माँ लक्ष्मी जी के मन्त्रों से सिद्ध जाने की मान्यता है इससे घर में सुख-शांति हमेशा बनी रहती है।

    READ: धनतेरस पर करें खरीदारी तो इन बातों का रखें ध्यान

    धनतेरस पर अपनाएंगे ये आसान उपाय तो कभी नही होगी धन की कमी

    comedy show banner
    comedy show banner