Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आखिर रात में ही ऐसा क्यों करते हैं बच्चे?

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jul 2016 04:18 PM (IST)

    छोटे बच्चे अक्सर रात को क्यों रोते हैं? आज मिल जाएगा आपके इस सवाल का जवाब ...और पढ़ें

    Hero Image

    छोटे बच्चे अक्सर रात को ज्यादा रोते हैं। इसके पीछे कई कारण छुपे हैं। बहुत से बच्चे रात को ज्यादा रोते हैं तो बहुत से बच्चे कम आखिर ऐसा क्यों होता है। आज हम आपको बताएंगे की आखिर बच्चों के रोने के पीछे क्या कारण छुपे होते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    • बच्चे के दुनिया में आते ही वह रोज नए अहसास का अनुभव करता है, कई बार ऐसे अहसासों के बीच वो असहज भी महसूस करता है, जिससे कई बार नवजात शिशुओं में छींकनें की समस्या हो जाती है तो कई बच्चो के नींद में जगने की।

    • कई बार बच्चे के रोने का कारण शारीरिक परेशानियां होती है। इतना ही नहीं कई बार बच्चे के आसपास का तापमान बहुत गर्म या फिर बहुत ठंडा होता है जिससे बच्चे की नींद में खलल पड़ने लगता है और बच्चा नींद से जगकर रोने लगता है।
    • कई बार बच्चे असुरक्षित या फिर अकेला महसूस करते हैं जिससे अपने आसपास मां को ना पाकर अचानक नींद में रोने लगते हैं।
    • कई बार बच्चे के सोने की जगह ठीक नहीं होती यानी बच्चा सोते हुए सहज नहीं होता तो भी बच्चा नींद से जगकर रोने लगता है।
    • कई बार बच्चे को डरावने सपने दिखाई देते हैं जिससे बच्चा अचानक डर जाता है और एकदम नींद से उठकर रोने लगता है।
    • कई बार बच्चा बिस्तर गीला कर देता है तो भी बच्चा रोने लगता है तो कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है कि बच्चे को नींद में ही पेशाब आता है जिससे वह असहज हो जाता है और नींद में ही जोर-जोर से रोने लगता है। हालांकि ऐसी स्थिति में आप बच्चे के लिए डाइपर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    पढ़ें- अधिक शोर से हो सकता है बच्चे को ये नुकसान

    अगर म्यूजिक लवर है आपका बच्चा तो खुश हो जाइये..