विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में एक जुलाई से 25 फीसद महंगी हो जाएगी बिजली

By Sachin MishraEdited By:
Published: Thu, 22 Jun 2017 11:15 AM (GMT+05:30)

उपभोक्ताओं को अब बिजली के लिए वर्तमान दर के मुकाबले 25 प्रतिशत ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे।

झारखंड में एक जुलाई से 25 फीसद महंगी हो जाएगी बिजली
झारखंड में एक जुलाई से 25 फीसद महंगी हो जाएगी बिजली

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में एक जुलाई से बिजली महंगी हो जाएगी। उपभोक्ताओं को अब बिजली के लिए वर्तमान दर के मुकाबले 25 प्रतिशत ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। बिजली की वर्तमान दर में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर घरेलू बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, जिनकी तादाद सबसे ज्यादा है। इस वर्ग के उपभोक्ताओं की कुल संख्या लगभग 26 लाख है। इसके अलावा दो लाख उपभोक्ता अन्य श्रेणी से आते हैं।

राज्य विद्युत नियामक आयोग के सदस्य (इंजीनियरिंग) रविंद्र नारायण सिंह ने बुधवार को नए टैरिफ का एलान किया। बताते चलें कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व राज्य में बिजली की दर में संशोधन हुआ था। हालांकि राज्य ऊर्जा वितरण निगम ने बिजली दर में 67 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग को दिया था।

जन सुनवाई समेत तमाम तकनीकी बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श के बाद विद्युत नियामक आयोग ने ओवरऑल 21 प्रतिशत बढ़ोतरी की अनुमति दी। इसमें घरेलू, औद्योगिक, कृषि से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न वर्गो में दी जा रही बिजली आपूर्ति की सुविधाएं शामिल हैं।

---

बिजली दर में आंशिक बढोतरी रेवेन्यू गैप को समाप्त करने के लिए की गई है। विद्युत नियामक आयोग की प्राथमिकता लोगों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण बिजली सुनिश्चित कराना है।

-रविंद्र नारायण सिंहसदस्य (इंजीनियरिंग)राज्य विद्युत नियामक आयोग।

यह भी पढ़ेंः बिजलीकर्मियों को मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ 

यह भी पढ़ेंः पति को अधमरा कर पत्नी से किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार