पति को अधमरा कर पत्नी से किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार
बाजार से पति संग लौट रही महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।

संवाद सहयोगी, नावागढ़। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपराटांड़ बस्ती के पास दो बदमाश युवकों ने सुनसान रास्ते में कोल कर्मी की 30 वर्षीय पत्नी को अपनी हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके पति की पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया।
भुक्तभोगी दंपती फुलारीटांड़ से सब्जी खरीदकर मंगलवार को अपने घर लौट रहा था। पीड़िता ने दोनों युवकों की पहचान नवीन महतो व चांद पांडेय के रूप में की है। पुलिस ने बस्ती में छापा मारकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पीपराटांड़ बस्ती से 64 क्वार्टर जानेवाली कच्ची सड़क पर यह घटना घटी है।
पीपराटांड़ बस्ती से कच्चे रास्ते की ओर निकलते ही दोनों युवक उनके पीछे लग गए और महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। पति ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बेबस महिला बाजार से खरीदी गई सब्जी छोड़कर भागने लगी।
युवकों ने पीछा कर उसे अपने कब्जे में लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला का पति किसी तरह भुरुंगिया पहुंचा और लोगों को घटना की जानकारी दी। लोगों के आने की आहट पाते ही दोनों युवक भाग निकले।
बस्ती जाकर महिला ने की आरोपी युवकों की पहचान
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लियालोग महिला को पीपराटांड़ बस्ती ले गए और घटना की जानकारी दी। बस्ती के लोगों ने उन्हें बुधवार की सुबह बुलाया। बस्ती में सुबह से बैठक चल रही थी। इस बीच, पीड़िता ने बस्ती के दोनों युवकों की पहचान कर ली। तब मामले को दबाने की पूरी कोशिश की गई, परंतु पीड़िता मधुबन थाना पहुंच गई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।