विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिजलीकर्मियों को मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ

By Edited By:
Published: Thu, 22 Jun 2017 01:01 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 10:59 AM (IST)

सातवें वेतनमान का लाभ झारखंड ऊर्जा विकास निगम और उसकी सहायक कंपनियों के कर्मियों को मिलेगा।

बिजलीकर्मियों को मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ
बिजलीकर्मियों को मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ

रांची, जेएनएन। झारखंड ऊर्जा विकास निगम और उसकी सहायक कंपनियों के कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ मिलेगा। तमाम कंपनियों के बोर्ड आफ डायरेक्टर की बैठक में इस पर सहमति बनी। बैठक में विला विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित खरे, ऊर्जा विभाग के सचिव सह ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी डॉ. नितिन कुलकर्णी, वितरण निगम के प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार, उत्पादन निगम के एमडी निरंजन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कार्यरत 58 कंप्यूटर परिचालक को अवधि विस्तार के साथ मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी गई। तय हुआ कि डीवीसी अधिकृत क्षेत्रों में नए ग्रिड सब-स्टेशन के साथ सचरण लाइन बनाई जाएगी। दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत गुमला, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां को कुल 995.37 करोड़ रुपये का कार्य आवटन होगा, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रो मे नए पावर सब-स्टेशन, पुराने सब-स्टेशन का आधुनिकीकरण समेत सभी घरो को बिजली मीटर से जोड़ा जाएगा।

बैठक में आरएपीडीआरपी योजना के तहत जमशेदपुर शहर के लिए 258.49 करोड़ रुपये के कार्य आवटन की स्वीकृति दी गई। इस राशि से नए पावर स्टेशन समेत अंडरग्राउंड केबल और नए ट्रांसफार्मर लगाने का काम होगा, जबकि आइपीडीएस योजना मे धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, चास, दुमका-साहेबगज मे कुल 476.16 करोड़ रूपए का कार्य आवटन हुआ।

आउटसोर्स पर होगी नियुक्ति

बैठक में तीन वर्ष के लिए आउटसोर्स पर 51 सीए व आइसीडब्ल्यूए को नियुक्ति की मंजूरी मिली। यह भी निर्णय हुआ कि 50 लेखा प्रशिक्षु को कम से कम 12 एव अधिकतम 36 माह की अवधि के लिए प्रशिक्षु के रूप मे नियुक्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः पति को अधमरा कर पत्नी से किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः किशोरी के साथ सात लोगों ने किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार