विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोरी के साथ सात लोगों ने किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 21 Jun 2017 02:54 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 12:09 PM (IST)

झारखंड की राजधानी रांची में किशोरी के साथ सात लोगों ने दुष्कर्म किया।

किशोरी के साथ सात लोगों ने किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
किशोरी के साथ सात लोगों ने किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बुंडू। तमाड़ थाना क्षेत्र निवासी किशोरी के साथ बुंडू के मुधुकामा गांव में मंगलवार रात सात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में ग्रामीणों ने दो आरोपियों मुकेश लोहरा एवं ब्रजेश्वर लोहरा को मौके से दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। इस संदर्भ में पीड़िता के बयान पर बुंडू थाने में मामला दर्ज किया गया है।

इसके अनुसार किशोरी शादी समारोह में शामिल होने अपनी मां के साथ मधुकामा गांव आई हुई थी। रात में खाना खाने के बाद सभी नाचने- गाने लगे। इस बीच वह अपने युवक दोस्त के साथ एक किनारे रात दो बजे बातचीत कर रही थी।

इस दौरान सात युवक मुकेश लोहरा, ब्रजेश्वर लोहरा, करण गोंझू, शेखर मुंडा, अरुण अहीर, सुभाष मुंडा और शिवा अहीर ने उसके साथी को मारपीट कर भगा दिया और सुनसान जगह ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद उसके साथी ने ग्रामीणों के साथ अपराधियों की खोजबीन करते हुए दो युवकों को पकड़ कर बुंडू पुलिस के हवाले कर दिया। सुबह पुलिस ने घटनास्थल से लड़की का वस्त्र जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। इधर, पुलिस ने पीड़िता किशोरी को मेडिकल जांच के लिए रांची भेज दिया है।

यह भी पढ़ेंः दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः यौन शोषण मामले में पार्षद बोले, ब्लैकमेल कर रही थी युवती